कांग्रेस को खाया कलह ने, अकाली जीते धूरी सीट
नई दिल्ली/ संगरूर (विवेक शुक्ला) आपसी धड़ों में बंटी पंजाब कांग्रेस को बुधवार को तगड़ा झटका लगा जब पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने धूरी विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था और मतगणना बुधवार को हुई।

शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी गोविंद सिंह लोंगोवाल ने कांग्रेस-सांझा मोर्चा के संयुक्त प्रत्याशी सिमर प्रताप सिंह को हराया। लोगोंवाल पूर्व मंत्री हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं जबकि सिमर प्रताप सिंह राजनीति में नए हैं।
अकाली दल में थे
वह पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के पौत्र हैं। बरनाला एक दौर में अकाली दल में थे। जानकारों का कहना है कि चूंकि पंजाब में कांग्रेस अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंब बाजवा के बीच बंटी है,इसलिए वे अकाली उम्मीदवार का सही तरह से मुकाबला ही नहीं कर सके। कांग्रेसी नेता इधर मन से कैंपेन कर ही नहीं रहे थे। नतीजा यह हुआ कि पंजाब में अकाली सरकार के काम से नाखुश जनता के पास उसे वोट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications