लॉकडाउन के बीच रूस में फंस गई बिंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी, बताया कितनी सख्ती है वहां

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से सभी लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के परिवार वाले विदेश में फंसे हैं इन्हीं में से एक हैं बिंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी। दरअसल, बिंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी रूस गए हुए थे, इस बात का खुलासा उन्होंने लॉकडाउन लगने के बाद पंजाब के चंडीगढ़ में किया।

छुट्टियां मनाने गए रूस गए थे पत्नी और बेटी

छुट्टियां मनाने गए रूस गए थे पत्नी और बेटी

बिंदू दारा सिंह कुछ काम से पंजाब के चंडीगढ़ गए थे और अपने भाई के पास रूके थे। काम खत्म कर वह मुंबई के लिए फ्लाइट ही रहे थे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी और उन्होंने चंडीगढ़ में ही घर में रहना उचित समझा। उनकी पत्नी और बेटी छुट्टियां मनाने के लिए रूस गए थे। लेकिन रूस में भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और तब से वे रूस में ही अटक गए हैं।

बेटी के साथ रूस में फंसी डीना

बेटी के साथ रूस में फंसी डीना

ऐक्टर और रेसलर दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह की पत्नी डीना रूस में फंस गई हैं। वह रशियन मॉडल हैं। अपनी बेटी एमेलिया के साथ छुट्टियों में रूस गई थीं। वहां लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह वहीं फंस गईं।

रूस में है काफी सख्ती

रूस में है काफी सख्ती

इस बारे में बिंदू कहते हैं, यह असहाय होने वाली स्थिति है। मेरी पत्नी अक्सर रूस अपनी फैमिली से मिलने जाती है। बेटी भी साथ में होती है। वे लोग गए तो मैंने सोचा कि पंजाब में काम निपटा लूं। लॉकडाउन अनाउंस होने के बाद मैं भी अपने भाई के घर पर बंद हूं। मेरी बीवी और बेटी रशिया में फंसे हैं। वहां सिचुएशन काफी स्ट्रिक्ट है। वहां सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। 1 मिनट भी बाहर जानें पर तगड़ा फाइन लगाया जा रहा है। यह काफी डरावना है लेकिन हमें नियम तो मानने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+