Chandigarh Rains: मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनीं सड़कें, सोसायटी में चल रही नाव, VIDEO

Chandigarh Rains: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कई घंटों से लगातार बारिश की खबरें आई हैं। चंडीगढ़ में बारिश के कारण हालात दयनीय हो गए हैं। सड़कों पर भरे बारिश के पानी से तालाब और बाढ़ जैसा मंजर दिख रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश का आलम ये है कि सड़कों पर नावों को देखा जा सकता है। सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए सड़कों पर कई फीट जलभराव के बीच नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

Chandigarh Rains

स्थानीय लोगों को बारिश के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही चंडीगढ़ की वीडियो-फोटो में कई चार पहिया गाड़ियों को भी डूबते देखा जा सकता है।

इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने कहा, 24 घंटे के भीतर 300 एमएम से अधिक बारिश के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। IMD के चंडीगढ़ सेंटर के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया, कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे के बीच चंडीगढ़ में 302.2 एमएम रिकॉर्ड बारिश दर्ज़ की गई है।


उन्होंंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के लगभग हर ज़िले में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम होगी। अगले चंद घंटों में राहत के आसार नहीं हैं।

जान बचाने की जद्दोजहद

वेदर श्रीगंगानगर और हनुमाननगर नाम के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलोनी में अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कारें जलमग्न हो चुकी हैं। जान बचाने की जद्दोजहद में जुटी जनता नावों के सहारे सुरक्षित जगह तलाशने में जुटी है।

मोहाली भी पानी-पानी

लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण चंडीगढ़ के अलावा मोहाली के डेरा बस्सी में भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों को स्टीमर की मदद से लोगों को रेस्क्यू करते देखा गया।

हाउसिंग कॉलोनी में बाढ़ जैसा मंजर

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, पंजाब के डेरा बस्सी में लगातार बारिश के बाद स्थित एक निजी हाउसिंग कॉलोनी में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। बेसमेंट और पार्किंग एरिया में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+