CHANDIGARH: एकतरफा प्रेम-प्रसंग में 18 साल की लड़की की हत्या, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

chandigarh crime news today: चंडीगढ़ पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस युवक पर आरोप है कि उसने चंडीगढ़ के सेक्टर 45 बुड़ैल में एकतरफा प्रेम-प्रसंग में एक हिंदू लड़की की हत्या कर दी है। युवक का बिहार का मूल निवासी है। उसका नाम मोहम्मद शरीक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसने चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में एक 18 वर्षीय लड़की की उसके आवास पर गला घोंटकर हत्या की।

Chandigarh police arrested 25-year-old man for murder an 18-year-old girl Chandigarh’s Burail village

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि, पुलिस ने 25 वर्षीय युवक मोहम्मद शरीक को सेक्टर-43 बस स्टैंड से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह मर्डर के बाद चंडीगढ़ से भागने की फिराक में था। वह शादीशुदा था, यह बात लड़की जानती थी। इसी वजह से लड़की ने शारिक से बात करना बंद कर दिया था, जो उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 बुड़ैल में ही दोनों की मुलाकात हुई थी। युवक और लड़की आमने-सामने के मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेला गांव का रहने वाला है। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने लड़की का मर्डर कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

भाई को बेहोश मिली थी बहन

भाई को बेहोश मिली थी बहन

बताया जा रहा है कि, मृतक लड़की की मां घर की सफाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है और पिता उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव में रहते हैं। लड़की का भाई कक्षा छह में पढ़ता है। 19 नवंबर की सुबह घर से निकला था। दोपहर में जब वह वापस लौटा तो उसने अपने किराए के मकान का मुख्य दरवाजा खुला पाया और उसकी बहन बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। बेटे द्वारा सूचना दिए जाने पर लड़की की मां मौके पर पहुंची और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया, जो लड़की को सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था मोहम्मद

फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था मोहम्मद

प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई कि, आरेापी मोहम्मद शरीक एक होटल में फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था, जबकि लड़की एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि मोहम्मद शरीक ने मृतक लड़की को यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और पिछले कुछ महीनों से लगातार उस पर मृतक लड़की से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है और इसी एंगल से जांच की जा रही है।

प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था

प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि मोहम्मद शारिक पिछले कुछ दिनों से उस पर लड़की से प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की जानती थी कि मोहम्मद शारिक पहले से शादीशुदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+