युवती ने ड्राइवर को पीटा और महिला कांस्टेबल का नोंच लिया मुंह फिर सबके सामने फाड़ लिए अपने कपड़े

चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़ंकप मच गया जब एक महिला किराये को लेकर कैब चालक से भिड़ने लगी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला कांस्टेबल पर आरोपित महिला ने हमला कर दिया और उसके मुंह नोंच लिए। साथ ही उसने दांत भी काट लिए। देर शाम को जीआरपी पुलिस युवती और महिला कांस्टेबल का मेडिकल करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंची।

ड्राइवर ने मांगे पैसे तो शुरू की लड़ाई

ड्राइवर ने मांगे पैसे तो शुरू की लड़ाई

कैब ड्राइवर रमन ढकौली ने बताया कि बीते शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ढकौली से रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक महिला ने कैब बुक की। उसके बाद कैब ड्राइवर ने महिला को चंडीगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। जहां पर कैब ड्राइवर ने युवती से 328 रुपये किराये मांगे। महिला ने बोला कि उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दी है। लेकिन कैब ड्राइवर के अकाउंट में पैसे नहीं आए।

युवती ने महिला कांस्टेबल को भी पीटा

युवती ने महिला कांस्टेबल को भी पीटा

उसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। जिसके बाद महिला ने कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी, इसके बाद युवती प्लेटफार्म पर चली गई। उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला कांस्टेबल शशी बाला को रमन ने बुलाया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने उसे रुकने को कहा और वे महिला के पास चली गई। जब कांस्टेबल ने महिला से किराया देने को कहा तो वो उससे भी लड़ने लगी।

युवती ने फाड़ दिए अपने कपड़े

युवती ने फाड़ दिए अपने कपड़े

कांस्टेबल ने महिला से कहा कि अगर कोई शिकायत है तो पुलिस चौकी में दे दो, जिसके बाद आरोपित महिला ने महिला कांस्टेबल के चेहरे पर नाखून से चेहरे को नोंच दिया और हाथ पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। उसी दौरान वहां लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद युवती ने अपने कपड़े फाड़ लिए। सूचना पाकर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और महिला को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+