सीएम चन्नी के बाद अब भाजपा ने चुनाव आयोग से लगाई पंजाब में चुनाव स्थगित करने की गुहार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब भाजपा ने भी गुरु रविदास जयंती को देखते हुए चुनाव आयोग से 16 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनावों को स्थगित करने की मांग की है।
चंडीगढ़, 16 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब भाजपा ने भी गुरु रविदास जयंती को देखते हुए चुनाव आयोग से 16 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनावों को स्थगित करने की मांग की है। बता दें कि सीएम चन्नी ने शनिवार को चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा था कि गुरु रविदास की जयंती पर राज्य के भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे, जिसकी वजह से वह अपना वोट नहीं डाल सकेंगे, इसलिए चुनावों की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ाई जाए। चन्नी ने कहा कि 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 20 लाख श्रद्धालुओं के वाराणसी जाने की संभावना है।
Recommended Video

भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने इस बाबत चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं, जबकि 16 फरवरी को रविदास जयंती है। राज्य में गुरु रविदास के अनुयायियों की संख्या काफी बड़ी है, जिसमें राज्य की अनुसूचित जाति के लोग भी शामिल है, जिनकी आबादी 32 प्रतिशत है। इस पवित्र अवसर पर गुरुपर्व मानने के लिए लाखों श्रद्धालु उनके निवास स्थान वाराणसी जाएंगे, जिसकी वजह से वो वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए चुनावों को स्थगित करने की कृपा करें।
यह भी पढ़ें: कूड़े में दबा था 'खजाना', बारिश खत्म होते ही लूटने के लिए कूद पड़े लोग
बता दें कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती। यह गुरु रविदास की 645वीं जयती है। गुरु रविदास को भक्तिकाल के प्रमुख संतों में गिना जाता था। उनके द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग 40 कविताओं को एक पवित्र सिख ग्रंथ आदि ग्रंथ में शामिल किया गया था। समाज से जातिवाद को खत्म करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications