अंबानी नहीं पान वाले का है सबसे ज्यादा बिजली का बिल !
हरियाणा। कुछ ही महीनों पहले मुकेश अंबानी के घर का एक महीने का बिजली का बिल तकरीबन 7 लाख रुपए होने की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हरियाणा के एक पान वाले का बिजली का बिल मुकेश अंबानी के घर के बिल से कई गुना ज्यादा है। जी हां इस पान वाले का एक महीने का बिजली का बिल 132 करोड़ रुपए है।

लेकिन हैरान होने की जरूरत नहीं है, दरअसल यह कारगुजारी बिजली विभाग की है। जिसने पान वाले को गलत बिजली का बिल थमा दिया है। हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले राजेश एक छोड़ी सी पान की दुकान चलाते हैं और जब उन्होंने अपना एक महीने का बिजली का बिल देखा तो वो देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि बिल में गलती से अंक लिख गये है बल्कि शब्दों में भी राशि को इतना ही लिखा गया है।
उन्होंने बताय कि वो अपनी दुकान में सिर्फ एक पंखे और एक बल्ब का इस्तेमाल करते हैं। उनका बिजली का बिल हर महीने एक हजार से भी कम आता है लेकिन इस महीने का बिल देखकर तो मेरे होश ही उड़ गये हैं। यह बिल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा जारी किया गया है। इससे पहले भी हरियाणा का बिजली विभाग नरनुल शहर के मुरारी लाल को अप्रैल 2007 में 234 करोड़ रुपये का बिल थमा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications