Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में रिश्तेदार ने ही दिया नाबालिग लड़की को धोखा, सामूहिक दुष्कर्म किया

चंडीगढ़। पंजाब में सनी देओल के संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर से एक किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के आरोप किशोरी की मौसी के देवर पर हैं। किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत कर बताया कि रिश्तेदार ने ही नाबालिग बेटी को धोखा दिया। रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रातभर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने तेजी से संज्ञान लेते हुए गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य दो की तलाश जारी रखी। घटना के बारे में बताते हुए थाना दीनानगर के प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने कहा कि फिलहाल एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है, जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

16 years girl physically harassed by her relatives

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। एक महिला ने भानजी को लाने के लिए अपने देवर को भेजा था। वह लड़की को घर ले जाने की बजाय कहीं और ले गया। वहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूटी। थाना दीनानगर की पुलिस के पास दर्ज शिकायत में पठानकोट निवासी 16 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम उनके यहां दीनानगर से उसके मौसरे भाई का फोन आया था। उसने लड़की को किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए दीनानगर आने के लिए कहा, लेकिन उनकी लड़की ने आने से मना कर दिया, क्योंकि शाम हो चुकी थी। इसके बाद लड़की की मौसी ने उसको लेने के लिए अपने देवर को भेजा। देर शाम उसकी मौसी का देवर लड़की को लेने के लिए उनके घर आया। वह उसे ले गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। वह उसे कहीं और जगह ले गया था। जहां लड़की का रात में रेप किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+