चंदौली- एसपी कार्यालय के समीप महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास

चंदौली जिले में एसपी कार्यालय के समीप एक महिला द्वारा आज आत्मदाह का प्रयास किया गया, संयोग अच्छा था कि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है

चंदौली, 19 सितंबर : चंदौली जिले में एसपी कार्यालय के समीप सोमवार को उस समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब एक महिला अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करने लगी। संयोग अच्छा था कि महिला के ऊपर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की निगाह पड़ गई और पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ किया जा रहा है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें महिला द्वारा कोतवाल पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गैलन में लेकर आई थी केरोसिन

गैलन में लेकर आई थी केरोसिन

जानकारी अनुसार चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव की रहने वाली 40 वर्षीय अनीता मौर्य पत्नी लल्लन मौर्य सोमवार को दोपहर में एसपी कार्यालय के बाहर पहुंची। अनिता अपने हाथ में प्लास्टिक का एक गैलन और एक माचिस भी ली हुई थी। कार्यालय के बाहर वह अपने ऊपर प्लास्टिक के गैलन में भरा केरोसिन उड़ेलने लगी। महिला द्वारा ऐसा किया जाता देख वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके पास पहुंचे और प्लास्टिक का गैलन तथा माचिस उसके हाथ से छीन लिए। छिनने के बाद महिला की तलाशी लेते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये है पूरा मामला, महिला ने कोतवाल पर लगाया आरोप

ये है पूरा मामला, महिला ने कोतवाल पर लगाया आरोप

दरअसल सैदुपुर की रहने वाली अनीता मौर्य का चकिया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हीरालाल मौर्य के साथ भूमि का विवाद चल रहा है। इस मामले में अनीता ने 24 मार्च को चकिया थाने में शिकायत दर्ज कराया था। हीरालाल उस भूमि पर कब्जा करना चाहता था। जिसे तत्काल मौके से हटवा दिया गया था और 151/107/116 की एक पक्षीय कार्यवाही की गई थी और दोनों पक्षों को आपसी बटवारा के संबंध में वाद दाखिल कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित भी किया गया था। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। इसी के चलते उसने आत्मदाह का फैसला किया।

एसपी ने कहा- कराई जा रही जांच

एसपी ने कहा- कराई जा रही जांच

इस मामले में चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा अपना एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया गया कि अनीता और हीरालाल के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इस मामले में अनीता की तहरीर पर हीरालाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई थी। कब्जा हटवाने के साथ ही दोनों पक्षों को आपसी बटवारा के संबंध में वाद दाखिल करने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए सीओ चकिया को निर्देशित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+