क्या आजम खान बकरी और गाय चुराएंगे? शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला

चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का बचाव करते हुए यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल ने इस आजम के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई को बदले की भावना से हो रही कार्रवाई करार दिया है। शिवपाल यादव चंदौली के दीनदयाल नगर पहुंचे थे, जहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

क्या आजम खान बकरी और गाय चुराएंगे?

क्या आजम खान बकरी और गाय चुराएंगे?

आजम खान ने अभी हाल ही में कहा था कि जेल में उनके साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। इस सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान के ऊपर बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। उन पर छोटे-छोटे और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है कि आजम खान बकरी चुराएंगे? गाय चुराएंगे? क्या आजम खान किताब चुराएंगे? शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान रामपुर में जेल में थे, बावजूद इसके अब उनको प्रताड़ित करने के लिए सीतापुर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आजम खान को बार-बार जेल से इधर-उधर ले जाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

शिवपाल ने कहा- इन्हें भी मिलेगी कर्मों की सजा

शिवपाल ने कहा- इन्हें भी मिलेगी कर्मों की सजा

शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा जनप्रतिनिधि हैं। आजम खान कई बार मंत्री रहे हैं। ऐसे में सरकार को आजम खान पर बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। वहीं, जब शिवपाल से पूछा गया कि सरकार का कहना है कि आजम खान को उनके कर्मों की सजा मिल रही है तो उन्होंने कहा, ''फिर तो यह जो कुछ भी कर रहे हैं, आने वाले दिनों में इनके कर्मों की भी सजा मिलेगी।''

रामपुर से सीतापुर जेल किया गया शिफ्ट

रामपुर से सीतापुर जेल किया गया शिफ्ट

बता दें, बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में रामपुर की एक अदालत ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आजम खान और उनके परिवार को रामपुर जेल से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया है। शनिवार को आजम को सीतापुर जेल से रामपुर अदालत में पेशी पर लाया गया था। भारी सुरक्षा के बीच सीतापुर जेल से बाहर निकले हुए उन्होंने पत्रकारों से मुस्कुराकर कहा, "मेरे साथ बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है, जस्ट लाइक टेररिस्ट। क्या मैं आतंकी हूं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+