UP Chandauli: पीडीडीयू जंक्शन पर दो युवकों के बैग से मिले इतने रुपए, गिरफ्तार करने वाली टीम भी रह गयी हैरान
UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। सर्च ऑपरेशन में शामिल टीम ने दो युवकों को पकड़ा है, जिनके बैग से टीम ने 55 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पकड़े गए दोनों युवकों से आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम का कहना है कि एक युवक यूपी के बलिया और दूसरा महाराष्ट्र का रहने वाला है। दोनों वाराणसी से रुपए लेकर पुणे जा रहे थे। पूछताछ और जांच पड़ताल करने के बाद आयकर विभाग की टीम द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सोमवार सुबह में जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत द्वारा बताया गया कि सर्च अभियान के दौरान दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए।
दोनों युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई तो वे पुलिस को गुमराह करने लगे। उसके बाद टीम द्वारा दोनों के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें रखे रुपयों के बंडल को देखकर सर्च अभियान में शामिल जवान भी हैरान रह गए। दोनों को पकड़ कर रुपए के बारे में पूछताछ की गई तो दोनों कुछ नहीं बताए।
गिनती करने पर पता चला कि दोनों के बैग में 55 लाख रुपए रखे हुए थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम विशाल जाधव निवासी अरपड़ी सांगली महाराष्ट्र वर्तमान पता वार्ड नंबर 14 कोतवाली रसड़ा बलिया तथा दूसरे ने अपना नाम रविंद्र मंडले निवासी साइरन रेजिडेंसी फ्लैट नंबर 204 लेन नंबर 11, रुनवाल पार्क विजय नगर पुणे महाराष्ट्र बताया।
टीम द्वारा पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि दोनों के द्वारा ज्वेलरी का काम किया जाता है। वाराणसी से रुपए लेकर पुणे जा रहे थे। हालांकि दोनों द्वारा यह भी बताया गया कि ज्वेलरी से संबंधित रुपए लेकर दोनों पूणे पहुंचाने जा रहे थे। उसके बाद टीम द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया गया।
वाराणसी से पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों द्वारा रुपए से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications