VIDEO: PDDU जंक्शन पर प्रवासी श्रमिकों ने लूट लीं पानी की बोतलें, जिसके हाथ में जितनी आईं ले गया
चंदौली। लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते प्रवासी श्रमिकों के सामने विषम हालात हैं। ऐसे में उनके पास घर लौटने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में सरकार ने इन श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। लेकिन ट्रेनों में इन प्रवासी श्रमिकों को भोजन-पानी की व्यवस्था के सरकारी दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) का है।
Recommended Video

बेहताशा गर्मी और प्याज की ऐसी तड़प शनिवार को चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पर देखने को मिली। यहां श्रमिक एक्सप्रेस में सवार लोगों ने सैकड़ों बोतल पानी लूट लिया। जिसके हाथ में जितनी बोतलें आ रहीं थीं, उतना ही लेकर वह भाग रहा था। रेल प्रशासन प्रति श्रमिक एक बोतल पानी व खाने का पैकेट का प्रबंध किया था, लेकिन श्रमिकों ने ट्रेन के खड़ी होते ही लूटपाट शुरू कर दी। इससे अधिकारी व कर्मचारी परेशान हो गए।
दरअसल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (मुंबई) से श्रमिकों को लेकर बेतिया (बिहार) जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह 8.15 बजे जंक्शन पर पहुंची। प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के रुकते ही पानी की बोतल देख दर्जनों श्रमिक टूट पड़े। पानी की बोतल उठाकर श्रमिक अपनी अपनी बोगी में लेकर चले गए। श्रमिक भूख प्यास से इतने व्याकुल थे कि प्लेटफार्म पर मौजूद सभी कार्यालयों का दरवाजा खोलकर भोजन की तलाश करने लगे। यहां तक श्रमिकों ने कम्युनिटी किचन को भी खोल दिया, लेकिन उनके हाथ भोजन नहीं लगा।
लगभग 15 मिनट तक श्रमिकों ने उत्पात मचाया। हालांकि श्रमिकों ने किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। श्रमिकों की हालत को देख उन्हें रोक पाना भी मुश्किल था। जंक्शन पर पानी की बोतलों की लूट होने से मंडल में खलबली मच गई। जानकारी होने पर रेलवे के कई अधिकारी मौते पर पहुंच गए। इसके बाद जंक्शन पर पहुंची दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के श्रमिकों को अपनी मौजूदगी में खाने के पैकेट व पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications