मुंहबोली बहन की DSP अनिरुद्ध सिंह ने कराई शादी, पुलिसकर्मियों ने भी वर्दी में अदा किए भाई के सारे फर्ज

मुंहबोली बहन की DSP अनिरुद्ध सिंह ने कराई शादी, पुलिसकर्मियों ने भी वर्दी में अदा किए भाई के सारे फर्ज

चंदौली, 24 अप्रैल: यूपी पुलिस की जो छवि आप के दिमाग में उभरती है, उस छवि को अब यूपी पुलिस तोड़ने में जुटी है। पुलिस अधिकारी अब समाज के लिए एक उदाहरण भी बनने का प्रयास कर रहे है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दिखा। यहां पुलिसकर्मियों ने एक गरीब की बेटी की शादी का जिम्मा अपने हाथों में लिया और अपनी मुंहबोली बहन के लिए वह सबकुछ करते नजर आए, जो एक भाई करता है। अब यह मामला सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया की सुर्खियों में भी बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..।

Recommended Video

    Uttar Pardesh: Encounter Specialist DSP Anirudh Singh ने मुंहबोली बहन की कराई शादी | वनइंडिया हिंदी
    भावुक कर देने वाली है स्टोरी

    भावुक कर देने वाली है स्टोरी

    यह मामला चंदौली जिले के सलहडीहा थाना क्षेत्र का है। आवाजपुर गांव निवासी शिखा यादव की शादी तय हो गई थी। लेकिन दहेज की अधिक डिमांड के चलते शिखा का रिश्ता टूट गया था। रिश्ता टूटने की वजह से पूरा परिवार डिप्रेशन में आ गया था। इस बीच गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने गरीब बच्ची की शादी के लिए सलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह से अनुरोध किया था।

    अनिरुद्ध सिंह ने बनाया मुंहबोली बहन

    अनिरुद्ध सिंह ने बनाया मुंहबोली बहन

    जिसके बाद सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह शिखा के घर पहुंचे और शिखा यादव की पीड़ा को साझा किया। भावुक हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध सिंह ने शिखा को अपनी मुंहबोली बहन बना लिया और शादी का पूरा जिम्मा उठाने का वादा किया। फिर उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले सुयोग्य लड़के की तलाश भी पूरी कर ली। साथ ही बिना दहेज के शादी के लिए तैयार हो गए।

    शादी का इंतजाम देखकर सभी ने की तारीफ

    शादी का इंतजाम देखकर सभी ने की तारीफ

    शनिवार की रात आवाजपुर खेल ग्राउंड में इस बहन की बारात आई तो इंतजामों को देखकर हर कोई तारीफ करता दिखा। गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची तो उसका स्वागत लड़की के मुंहबोले पुलिस वाले भैया ने किया। बाद में जयमाल के लिए अपने बहन को आशीष चुनरी के तले स्टेज तक पहुंचाया और विवाह को सम्पन्न कराया। इस दौरान खाने पीने से लेकर शादी का पूरा अरेंजमेंट पुलिस की तरफ से किया।

    बहन मानकर उठाया शादी का जिम्मा: अनिरुद्ध सिंह

    बहन मानकर उठाया शादी का जिम्मा: अनिरुद्ध सिंह

    इस अनोखी शादी में वर-वधु को आशीर्वाद देने गणमान्य अतिथियों के साथ पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल भी पहुंचे। तो वहीं, अब अनिरुद्ध सिंह की ओर से मुंहबोली बहन की शादी कराने की चर्चा इलाके में खूब थी। डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शिखा के परिवार वाले आर्थिक रूप से काफी अशक्त है, जिसके चलते उसकी शादी भी टूट गई थी। जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर के रख दिया और उसे अपनी बहन मानकर उसकी शादी का जिम्मा उठा लिया।

    ये तस्वीरें मेरी सबसे अच्छी तस्वीरों में शुमार होगी: अनिरुद्ध सिंह

    डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'ये तस्वीरें,मेरे जीवन की सबसे अच्छी तस्वीरों में शुमार होंगी,जीवन का पन्ना पलटेंगे तो याद करेंगे ये कुछ लम्हे जो आज कैमरे में क़ैद हुए है। "ईश्वर सबका भला करें"। वहीं, दूसरी ट्वीट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुंहबोली बहिन शिखा की शादी पुलिस वाले भाइयों ने बहुत धूम धाम से सम्पन्न करायी। अंकुर अग्रवाल (SP), शुखराम भारती (Add.SP), माननीय विधायक सुशील सिंह, विनोद /राजीव सिंह/हरिशचंद्र/सतेन्द्र सिंह/अजीत सिंह सल,प्रमुख सुड्डु सिंह ने अपना आशीर्वाद दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+