मणिपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुआ चंदौली का लाल, 2021 में असम राइफल में हुए थे भर्ती

चंदौली निवासी आलोक कुमार राय ने साल 2021 में असम राइफल ज्वाइन की थी और इस वक्त उसकी तैनाती मणिपुर में थी। यहां नक्सलियों से लौहा लेते हुए वो घायल हो गया। बुधवार को आलोक ने दम तोड़ दिया।

Alok Kumar Singh roa

Chandauli News: मणिपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाले जवान घायल हो गया था, जिसका इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। जैसे ही जवान के शहीद होने की खबर चंदौली पहुंच तो परिजनों में शोक की लहर फैल गई।

जवान आलोक कुमार राव का पार्थिव शरीर आज यानी गुरुवार सुबह करीब 09 बजकर 5 मिटन पर वाराणसी पहुंचा। यहां से शहीद आलोक राव के पार्थिव शरीर को जवान चंदौली के शहाबगंज थानाक्षेत्र के रसिया गांव लेकर पहुंचे। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही आलोक कुमार अमर रहे के नारे लगने लगे।

वहीं, शहीद के अंतिम दर्शन के आसपास के गांव के लोग भी शहीद आलोक कुमार राव के घर पहुंचने लगे। बता दें कि आलोक कुमार राव साल 2021 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में आलोक की तैनाती मणिपुर में थी।

पिछले दिनों मणिपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान आलोक घायल हो गए थे। इसके बाद कोलकाता के कमांड अस्पताल में आलोक का इलाज चल रहा था, लेकिन 17 मई को आलोक शहीद हो गई। आलोक के शहीद होने की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Recommended Video

    चंदौली: पंखा बनाते समय करंट की चपेट में आने से,युवक की मौत

    वहीं, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव में जाबांज जवान के अदम्य साहस की चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जवान आलोक कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ आलोक का अंतिम संस्कार किया गया।

    शहीद जवान आलोक कुमार के पिता पीएसी बल में तैनात हैं। सूचना के मुताबिक आलोक के शव को सबसे पहले चकिया के सीआरपीएफ के कोर ग्रुप सेंटर में श्रद्धाजंलि और सलामी दी गई। इसके बाद भव्य अंतिम यात्रा निकालकर गांव तक पार्थिव शरीर पहुंचा, जहां परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोग शहीद जवान के शव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ आलोक का अंतिम संस्कार किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+