'जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं...,' DSP अनिरुद्ध सिंह ने बदमाशों की हरकत पर कुछ इस तरह दिया जवाब
चंदौली, 08 अप्रैल: चंदौली के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, एक यूजर ने ट्वीटर पर यूपी पुलिस और चंदौली पुलिस को टैग करते हुए मदद मांगी। कीर्ति उपाध्याय नाम की यूजर ने तलवार लहराते बाइक सवार युवकों का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि अगर इन बदमाश लड़कों पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम लोग कुछ कर लेंगे। इस ट्वीट को देखते ही डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने अपने ही अंदाज में जवाब में दिया।

यूजर ने लिखा - अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कुछ कर लेंगे...
यूजर ने चंदौली के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह को भी टैग किया और लिखा, 'महोदय, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कुछ कर लेंगे, क्योंकि हम लोग परेशान हो गए हैं। समाज के डर से हम लोग थाने का चक्कर नहीं लगाना चाहते, महोदय कृपया संज्ञान लें। इन बदमाश लड़कों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही करें।'

'जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं'
शख्स के इस ट्वीट पर डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं, चंदौली पुलिस का आपको वादा है।' एक और ट्वीट में डिप्टी एसपी ने लिखा, 'थोड़ा इंतजार करें इनका भी *मीम बनाता हूं। चंदौली पुलिस का आपसे वादा है।' इस रिप्लाई के बाद ट्वीटर पर डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह चर्चा में आ गए। लोग उनके इस जवाब को लाइक कर रहे हैं।

तलवार लहराते हुए स्टंटबाजी, बैकग्राउंड में एक 'चुनावी सॉन्ग'
बता दें, ट्वीटर पर कीर्ति उपाध्याय नाम के यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बाइक सवार कुछ लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक 'चुनावी सॉन्ग' (अब मांगत बा अखिलेश के..) भी बज रहा है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि आए दिन ये लोग लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं। इस वीडियो पर कई अन्य ट्वविटर यूजर्स ने भी इन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications