गजब हुआ - पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारी के शर्ट की जेब से रुपए चुराकर चोर फरार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर मध्य रात्रि में चोरी करने पहुंचा चोर, कमरे में सो रहे कर्मचारी के शर्ट से रुपए चुरा कर हुआ फरार

चंदौली, 23 सितंबर : चंदौली जिले से चोरी का एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जिले के बलुआ थाना अंतर्गत सेमरा गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात में सो रहे कर्मचारी के शर्ट की जेब से रुपए चुरा कर चोर फरार हो गया। सुबह उठने के बाद रुपए ने मिलने पर जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो चोर के बारे में जानकारी मिली। इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर लॉकर भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका उसके बाद गहरी नींद में सो रहे कर्मचारी के शर्ट की जेब से रुपए चुरा कर फरार हो गया। इस मामले में बलुआ थाने की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मध्य रात्रि में चोरी करने पहुंचा था चोर

मध्य रात्रि में चोरी करने पहुंचा था चोर

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में चहनियां-सैदपुर मार्ग पर गुरेरा, सेमरा गांव में राजीव फ्यूल सेंटर नामक एक पेट्रोल पंप स्थित है। 22 सितंबर की देर रात्रि में वाहनों का आवागमन पूरी तरह कम हो जाने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी पेट्रोल पंप बंद करके सोने लगे। मध्य रात्रि में टी शर्ट पहना हुआ एक चोर वहां पहुंचा और लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक मेहनत करने के बाद भी जब चोर लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो सका तो वह बगल के कमरे में प्रवेश कर गया।

सोता रहा कर्मचारी और शर्ट की जेब में से चुरा लिया रुपए

सोता रहा कर्मचारी और शर्ट की जेब में से चुरा लिया रुपए

कमरे में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला धर्मेंद्र नामक कर्मचारी सोया हुआ था। जब चोर को यह विश्वास हो गया कि कर्मचारी गहरी नींद में है उसके बाद वह कमरे के अंदर प्रवेश कर गया। कमरे में प्रवेश करने के बाद वह चारों तरफ घूमता है। सोने से पहले कर्मचारी अपना शर्ट निकाल कर हैंगर पर टांग दिया था। कमरे में चोरी करने के लिए प्रवेश किया चोर इधर-उधर देखने के बाद कर्मचारी के शर्ट की जेब में हाथ डाला और रुपया निकाल लिया। कर्मचारी ने बताया कि उसके जेब में दो हजार से अधिक रुपए रखे गए थे।

सुबह में सीसीटीवी फुटेज देखने पर खुला राज

सुबह में सीसीटीवी फुटेज देखने पर खुला राज

सुबह उठने के बाद कर्मचारी के शर्ट की जेब में जब रुपए नहीं मिले तो वह सीसीटीवी फुटेज की जांच करने लगा। सीसीटीवी फुटेज देखने पर मध्य रात्रि में चोर द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिली। उसके बाद पता चला कि चोर ने लॉकर भी तोड़ने का प्रयास किया था। पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर हर्षित कुमार द्वारा इस बारे में बलुआ थाने में लिखित शिकायत की गई है। इस बारे में बलुआ थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है जिसके आधार पर उसकी पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+