Chandauli में हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर
चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकी चार लोग घायल हैं।

Chandauli जिले में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार बिहार के रहने वाले हैं और विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को वाराणसी के बीएचयू में स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
ट्रक में कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर पहुंचने वाले लोग कार की स्थिति देखकर दहल गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी लगने के चलते यह हादसा हुआ है।
बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले 32 वर्षीय राजकिशोर चौधरी, 22 वर्षीय शैलेश पटेल, 19 वर्षीय खुशबू कुमारी, 16 वर्षीय रूचि चौधरी, 65 वर्षीय राधिका देवी, 5 वर्षीय आरुष चौधरी, 40 वर्षीय श्रद्धा देवी को लेकर कार चालक दीपक पटेल मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए जा रहा था।
कार चालक कार लेकर चंदौली जनपद के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा था इसी दौरान कार चालक को झपकी आ गई। कार की रफ्तार अधिक थी और झपकी लगने के चलते हाईवे पर खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दिया।
टक्कर के बाद कार का लगभग आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में बैठे 22 वर्षीय शैलेश पटेल, 35 वर्षीय राज किशोर चौधरी और 5 वर्षीय आरुष चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा कार में सवार 19 वर्षीय खुशबू कुमारी, 16 वर्षीय रूचि चौधरी, 65 वर्षीय राधिका देवी, 40 वर्षीय श्रद्धा देवी गंभीर रूप से घायल हाे गईं। टक्कर के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में चालक दीपक पटेल ने बताया कि कार चलाते समय उसे झपकी लग गई थी। झपकी लगने के कारण सामने खड़ी ट्रक को वह देख नहीं पाया। आंख खुली तो सामने ट्रक देखकर वह कार काे कंट्राेल नहीं कर सका और हादसा हो गया।
कोतवाली पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया है। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दिया गया है, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications