Zydus ने किया Heinz India का अधिग्रहण, Complan, Glucon D की बनी मालिक
मुंबई। जाइडस वेलनेस और कैडिला हेल्थकेयर ने मिलकर हेंज इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है। यह सौदा 4,595 करोड़ रुपये में हुआ है। बुधवार को इस सौदे की घोषणा की गई। इसके साथ ही कंपनी को भारत, नेपाल और बांग्लादेश में कॉम्प्लान बेचने का अधिकार मिल जाएगा। जायडस वेलनेस को ग्लूकॉन डी और नाइसिल ब्रांड के ग्लोबल अधिकार भी मिल गए हैं। ये डील अगले साल की शुरूआत में पूरी होने की संभावना है।

जाइडस वेलनेस ने कैडिला हेल्थकेयर के साथ संयुक्त रूप से हेंज इंडिया के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा 4,595 करोड़ रुपये का है। इसमें 40 करोड़ रुपये की शुद्ध कार्यशील पूंजी, 15 करोड़ रुपये की नकदी और कोई ऋण नहीं है। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों अलग-अलग सूचना में यह जानकारी दी। इस सौदे के तहत ये दोनों कंपनियां हेंज के पॉपुलर ब्रांड्स कॉम्प्लैन, ग्लूकॉन डी, नाइसिल और संप्रिति घी की मालिक बन गई है।
जाइडस वेलनेस के मुताबिक इस एक्विजिशन से उनके सालाना टर्नओवर में 1,700 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस डील का पैसे डेट और इक्विटी के जरिए पैसा जुटाकर दिया जाएगा। इटली की इस कंपनी का मालिक अमेरिका की कंपनी है। इसको नीदरलैंड में रजिस्टर करवाया गया है। बता दें कि, हेंज इंडिया के वितरण नेटवर्क में 29 राज्यों में वितरकों की संख्या 800 और थोक विक्रेताओं की संख्या 20,000 से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications