Zomato UPI: जोमैटो पर फूड ऑर्डर कर यहीं करें पेमेंट, अब फोन पे-पेटीएम पर जाने की जरूरत नहीं, ऐसे करें UPI सेट
Zomato UPI Service: जोमैटो ने अपने यूजर्स के लिए खास सुविधा शुरू की है। जोमैटो यूपीआई के माध्यम से यूजर्स अब सीधा जोमैटो पर ही पेमेंट कर सकते हैं।

Zomato UPI Service: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा दिया है। जोमैटो पर पेमेंट करने के लिए अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यूजर्स अब जोमेटो के यूपीआई (UPI) सर्विस पर ही पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही जोमैटो अब भारत में यूपीआई की सर्विस देने वाला पहला ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बन गया है।
कहीं और जाने की जरूरत नहीं
जोमैटो ने यह सेवा देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ पार्टनरशिप की है। अब जोमैटो पर फूड ऑर्डर करिए और यहीं पेमेंट करिए। इससे पहले क्या होता था कि जोमैटो पर फूड ऑर्डर करते थे, इसके बाद पेमेंट करने के लिए गूगल पे, फोन पे या पेटीएम का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
अब सीधे करें पेमेंट
अब सीधा जोमैटो पर ही पेमेंट कर सकते हैं। जोमैटो यूपीआई सर्विस (Zomato UPI Service) के तहत आप यहीं डायरेक्ट पेमेंट कर सकते हैं। अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यूजर्स ऐप पर नई UPI आईडी बनाने के लिए साइन अप कर सकते हैं। इसके बाद अब जोमैटो यूजर्स को पेमेंट के लिए किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं है। Zomato UPI के जरिए सीधे अपने फूड बिल्स का पेमेंट कर सकते हैं।
Recommended Video

ऐसे करें जोमैटो यूपीआई से पेमेंट
- अपने मोबाइल पर जोमैटो ऐप खोलें।
- अकाउंट के प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करें।
- जोमौटो UPI का विकल्प न मिलने तक पेज को नीचे स्क्रॉल करते रहें।
- इसके बाद एक्टिवेट जोमैटो UPI पर क्लिक करें।
- अपने पसंद के अनुसार जोमैटो आईडी सेट कर लीजिए।
- अपना मोबाइल नंबर सेलेक्ट करने के बाद अपने बैंक अकाउंट को लिंक करें।












Click it and Unblock the Notifications