अब चाय की दुकानों पर भी मिलेगा Wi-Fi, कीमत सिर्फ 1 रुपये से शुरू
नई दिल्ली। अभी तक आपने महंगे कॉफी की दुकानों में देखा होगा कि वे अपने ग्राहकों को फ्री में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। लेकिन अब जल्द ही आपको घर के बगल या ऑफिस के सामने स्थित चाय की दुकान पर भी वाई-फाई मिलेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और बैंगलोर में कई जगह चाय की दुकानों और जनरल स्टोर ने कुछ स्टार्टटप के साथ 1 रुपये से 20 रुपये तक प्रीपेड वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए हाथ मिलाया है।

सबसे ज्यादा बिकता है 1 रुपया वाला कूपन
हरियाणा बार्डर से सटे दिल्ली के संगम विहार में एक स्टेशनरी शॉप के मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान पर ढाई महीने पहले वाई-फाई हॉटस्पाट लगवाया था। उसके बाद से ये अब तक 250 कूपन बेच चूके हैं। सबसे ज्यादा 1 रुपये वाले कूपन की बिक्री होती है। 1 रुपये के कूपन में यूजर्स को 5 मिनट की समयावधि के लिए इंटरनेट मिलता है।

सबसे ज्यादा युवा खरीदते हैं कूपन
उन्होंने बताया, '1 रुपये के कूपन को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 15 से 25 साल के उम्र वाले युवा आते हैं। वे एक रुपया देते हैं और फिर 5 मिनट के अंदर कोई गाना या गेम डाउनलोड कर चले जाते हैं।' कुछ स्टार्टअप जैसे- दिल्ली में i2e1 और बैंगलोर में वाईफाई डब्बा सार्वजिनक जगहों पर सभी को वाईफाई पहुंचाने के काम में लगे हुए है।

कैसे करता ये काम
ये स्टार्टअप चाय की दुकानों और किराया स्टोर पर वाईफाई हाटस्पॉट लगाते हैं। फिर वे दुकान वाले अपने यहां आने वाले यूजर्स को इसका कूपन बेचता है। इन कूपन के दाम से 1 रुपये से लेकर 20 रुपये तक है। 1 रुपये में यूजर्स को 5 मिनट तक इंटरनेट मिलता है। यूजर्स को कूपन में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलता है। ओटीपी फोन में डालते ही उनके मोबाइल में एक निश्चित समय के लिए वाई फाई कनेक्ट हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications