आप भी लेना चाहते हैं लोन, तो ऐसे पता करें क्रेडिट स्कोर, बिना पैन कार्ड के भी पता कर सकते हैं सिबिल स्कोर
घर लेना हो या कोई जरूरी सामान, इसके लिए कई लोगों को लोन की जरूरत होती है। कितने परसेंट पर लोन मिलेगा और कितने का लोन मिलेगा, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज कल लोन का चलन बहुत बढ़ गया है। अधिकांश लोग ईएमआई पर अपनी जरूरत के सामान खरीदते हैं।
लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर पता करना होता है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड या CIBIL एक क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो है, जो लोन लेने वालों के लिए क्रेडिट स्कोर के बारे में बताता है। लोन के लिए क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर बेहद महत्वपूर्ण है।

जब आप लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर निर्धारित करते समय आपके क्रेडिट हिस्ट्री को ध्यान में रखा जाता है। इसके माध्यम से यह पता चलता है कि आपके पहले का क्रेडिट हिस्ट्री कैसा है। आपने इससे पहले कोई लोन लिया है तो उसे कैसे मैनेज किया है।
सिबिल स्कोर कैसे प्राप्त करें
स्टेप-1
आपको आधिकारिक सिबिल वेबसाइट पर जाना होगा। 'पर्सनल सिबिल स्कोर' को चुनना होगा। इसके बाद अपना निशुल्क सिबिल स्कोर प्राप्त करें। आपको एक और मिलेगा, इसमें आपको सभी डिटेल भरनी होगी।
स्टेप-2
यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो भी आप सिबिल स्कोर चुन सकते हैं। इसके अलावा आप कई आईडी की संख्या दर्ज कर सकते हैं। पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइवर लाइसेंस, राशन कार्ड की संख्या को दर्ज कर सकते हैं।
स्टेप-3
अपनी जन्मतिथि, अपना पिन कोड दर्ज करें और अपना राज्य चुनें। अंत में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप- 4
मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप डिवाइस को अपने खाते से लिंक करना चाहते हैं। अपनी पसंद के आधार पर हां या ना चुनें।
स्टेप-6
आपको एक पेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा 'आपने सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है!'
यह भी पढ़ें- Gorakhpur: एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में डीडीयू यूनिवर्सिटी ने लगाई छलांग, 33 शोध विषयों में मिले इतने स्कोर












Click it and Unblock the Notifications