बदल जाएगा आपका मोबाइल नबंर, 10 के बजाए 11 नबंर रखने होंगे याद
नई दिल्ली। आने वाले कुछ दिनों में आपका मोबाइल नबंर बदल सकता है। आपको 10 के बजाए 11 अंक के मोबाइल नबंर याद करने पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में तेजी से मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ने की वजह से देश में नबंर सीरीज का संकट पैदा हो गया है।

ऐसे में सूत्रों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों के पास ग्राहकों को देने के लिए 10 डिजिट नंबर का सीरीज खत्म होने को है। यानी आनेवाले दिनों में आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाय 11 डिजिट का हो सकता है। दरअसल नबंर सीरीज संकट पैदा होने के बाद अब कंपनियां इससे निपटने के लिए नए सीरीज की तैयारी कर रही है। ऐसा होने से आपका मोबाइल नबंर अप ने आप 10 से बदलकर 11 अंकों का हो जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक डीओटी दूरसंचार विभाग (डीओटी) नई सीरीज के शुरू करने पर विचार कर रहा है। आपको बता दें कि देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या जुलाई में घटकर 103.42 करोड़ पर आ गई, जो जून के अंत तक 103.51 करोड़ थी। ट्राई के मुताबिक देश में मासिक आधार पर फोन ग्राहकों की संख्या घटी है।












Click it and Unblock the Notifications