Jio की फास्ट सर्विस, 1 मिनट से भी कम में डाउनलोड हो जाएगी फिल्म

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने फ्री सर्विस से सबको दीवाना बना लिया। साल भर के भीतर जियो यूजर्स की तादात 13 करोड़ के करीब पहुंच गई। फ्री डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ने लोगों को जियो की ओर आकर्षित किया। हालांकि इंटरनेट की स्पीड को लेकर कई बार शिकायतें आती रही है, लेकिन अब जियो की जिस सर्विस की बात हम कर रहे हैं उसमें इंटरनेट की स्पीड की समस्या भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

 You can downlode movie in 2 minutes in Reliance Jio Broadband Service. Know how

दरअसल रिलायंस जियो फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी धमाका मचाने आ रहा हैय़ माना जा रहा है कि आने वाले साल में जियो की हाई स्पीड फाइबर होम ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर दी जाएगी। इस हाई स्पीड फाइबर टू होम सर्विस की शुरुआत पहले 30 शहरों में होगी। इस FTTH ब्रॉडबैंड की मदद से ग्राहकों को टीवी में केबल के साथ-साथ हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जिसमें 1 जीबीपीएस प्रति सेकेंड की प्रीमियम स्पीड मिलेगी।

इस इंटरनेट की स्पीड इतनी होगी कि तीमन घंटे की मूवी चंद सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी। इस सर्विस का ट्रायल 10 शहरों में शुरू कर दिया गया है। इस प्लान के तहत जियो का टारगेट 10 करोड़ टीवी यूजर्स के पास पहुंचना है। आपको बता दें कि इस प्लान को लेकर रिलायंस जियो की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने दिल्ली-मुंबई में इस प्लान का ट्रायल शुरू कर दिया है। यहां 100MBPS और 100 GB डाटे के साथ इंटरनेट की सर्विस दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+