Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 3एस की बिक्री आज से शुरू, फ्लिपकार्ट के जरिए करें ऑर्डर

शुरू हुआ शिओमी रेडमी नोट 4 का सेल, 10000 की कीमत में खरीदें बेहतरीन स्मार्टफोन।

नई दिल्ली। आज से शिओमी रेडमी और रेडमी 3एस की सेल शुरू हो गई है। आज 12 बजे से आप शिओमी रेडमी और रेडमी 3एस खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि ये हैंडसेट आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

 Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 3S to Go on Sale in India via Flipkart Today

सबसे खास बात ये कि आज से मिलने वाले रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 2017 की पहली तिमाही में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। जबकि भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम हैडसेट कंपनी बेच चुकी है। इसी बात से आप इन हैंडसेट की खासियत जान सकते हैं। आज से शुरू हुए सेल में आज इन फोन्स को फ्लिपकार्ट के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि प्री-ऑर्डर करने के 5 दिनों के अंदर फोन ग्राहक को मिलेगा। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को पूरा भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए आपको कैश-ऑन-डिलिवरी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

कितनी है कीमत?

  • शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है।
  • जबकि 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,999 रुपए है।
  • वहीं 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है।

फोन की खासियत

  • रेडमी नोट 4 की खासियत की बात करें तो इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • 4100 एमएएच की बैटरी मिलती है।
  • क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।
  • 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है।
  • एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+