दुनिया के सबसे अमीर शख्स Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस सोमवार को CEO पद से देंगे इस्तीफा,क्या है आगे की प्लानिंग
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Amazon के फाउंडर जेफ बेसोज सोमवार को CEO पद से देंगे इस्तीफा, जानें क्या है आगे की प्लानिंग
नई दिल्ली, जुलाई 4। ई कॉमर्स की अग्रणी कंपनी अमेजन के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस सोमवार, 5 जुलाई को सीईओ पद से इस्तीफा देंगे। इसकी घोषणा उन्होंने बहुत पहले ही कर दी है, अब 5 जुलाई को वो कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देंगे। वहीं जेफ बेजोस की जगह अब अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस का संचालन करने वाले एंडी जेसी इस पद को संभालेंगे।

30 साल तक अमेजॉन के CEO पद को संभालने के बाद 5 जुलाई को जेफ बेजोस कल अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद अब वो कंपनी के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने जब अपने इस्तीफे की घोषणा की थी तभी कहा था कि वो इसके बाद अपने दूसरे कामों पर समय देंगे । अमेजॉन के सीईओ पद से इस्तीफा लेने के बाद वो अपनी कंपनी ब्लू ओरिजन पर फोकस करेंगे।
आपको बता दें कि ब्लू ओरिजन कंपनी स्पेस फ्लाइट तैयार करने का काम कर रही है। अब बेजोस अपने स्पेस मिशन पर फोकस करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने अमेजॉन के सीईओ पद से इस्तीफा दिया है। गौतरलब है कि ब्लू ओरिजिन की पहली स्पेस फ्लाइट इस महीने शुरू होंगी, जिसमें जेफ बेजोस खुद भी सवार होंगे। 20 जुलाई को वो न्यू शेफर्ड स्पेसक्राफ्ट की मदद से उड़ान भरेंगे। उनके साथ उनके भाई भी इस स्पेसक्राफ्ट में मौजूद होंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो अंतरिक्ष से धरती को देखने का अनुभव लेना चाहते हैं। इस महीने उनका ये सपना पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications