थोक महंगाई दर ने तोड़े रिकॉर्ड, अप्रैल में उच्चतम स्तर 10.49 फीसदी पर पहुंची
थोक महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 10.49 फीसदी पर पहुंची
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश में अप्रैल के महीने में थोक महंगाई में बेतहाशा तेजी देखने को मिली है। अप्रैल, 2021 में थोक मंहगाई दर (डब्ल्यूपीआई) 10.49 फीसदी पर रही है। थोक महंगाई दर का ये ऑल टाइम हाई (सर्वकालिक उच्च स्तर) है। इससे पहले मार्च में थोक मंहगाई दर 7.39 फीसदी पर थी, जो आठ साल का उच्च स्तर था।

थोक महंगाई में बीते महीनों में बहुत ज्यादा तेजी आई है। फरवरी 2021 में थोक महंगाई दर 4.17 प्रतिशत पर थी। जो मार्च में बढ़कर 7.39 प्रतिशत पर पहुंच गई। अप्रैल में तो सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और थोक महंगाई दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है।
केंद्र सरकार ने सोमवार कोथोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ो के मुताबिक, थोक महंगाई में इतनी ज्यादा तेजी की वजह फलों, सब्जियों, खाने-पीने की चीजों के दाम, ईंधन और बिजली के दाम बढ़ने के साथ ही लो बेस इफेक्ट का असर भी पड़ा है। इन सबके चलते अप्रैल की महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ी है।
खुदरा महंगाई में दिखी थी हल्की सी गिरावट
इससे पहले सरकार ने खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर में कमी देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2021 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर घटकर 4.29 प्रतिशत पर रही है, जो मार्च में 5.52% थी।












Click it and Unblock the Notifications