महंगाई पांच साल के अपने सबसे निचले स्तर पर
नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए सरकार ने अच्छी खबर सुनायी है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो महंगाई दर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है। नवंबर माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो महंगाई दर जीरो लेवल पर पहुंच गयी है जोकि पिछले साढ़े पांच साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है।

रिकार्ड निचले स्तर पर महंगाई
सरकार ने सोमवार को जो आंकड़े पेश किये हैं उसमें थोक मूल्य सूचकांक 1.77 फीसदी अक्टूबर के माह में दर्ज किया गया था। वहीं यह पिछले साल इसी माह में 7.52 फीसदी दर्ज किया गया था। आंकड़ों में कमी गैस, और पेट्रोल के दामों में कमी के चलते दर्ज की गयी है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य महंगाई दर पिछले तीन साल के सबसे निचले स्तर 0.63 पर पहुंच गयी है। यह पहली बार है जब थोक सूचकांक दर जीरो से नीचे पहुंचा है। इससे पहले 2009 में जुलाई माह में थोक सूचकांक दर 0.3 दर्ज की गयी थी।
खाद्य वस्तुएं भी सस्ती हुई
प्याज के दामों पर नजर डालें तो इसके दाम अक्टूबर माह में 59.77 फीसदी की तुलना में नवंबर माह में प्याज के दाम में 56.28 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है। वहीं अन्य सब्जियों के दाम में भी 28.57 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है। हालांकि प्रोटीनयुक्त वस्तुओं के दाम में अनुमानित कमी नहीं दर्ज की गयी है। अंडे, मीट, मछली के दामों में 4.36 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।
औद्योगिक वस्तुओं के दामों में गिरावट दर्ज
कृतिम पदार्थो के दाम में भी पिछले महीने की तुलना में कमी दर्जी की गयी है। चीनी, खाद्य तेल, पेय पदार्थ और सीमेंट के दामों में अक्टूबर माह के 2.43 फीसदी की की तुलना में 2.04 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है। ईधन और ऊर्जा के दामों में भी कमी दर्ज की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications