जानिए कौन हैं विशाल सिक्का, जिन्हें इस्तीफे के बाद भी हुआ फायदा
नई दिल्ली। इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह प्रवीण राव कंपनी के अंतरिम सीईओ बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रमोटरों के साथ विशाल सिक्का का विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि, इस्तीफा देने के बाद विशाल सिक्का अब और भी फायदे में हैं, क्योंकि इस्तीफे को तुरंत स्वीकार करते हुए उन्हें इंफोसिस का एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया गया है। आइए जानते हैं विशाल सिक्का के बारे में।

कौन हैं विशाल सिक्का?
विशाल सिक्का का जन्म मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। जब सिक्का 6 साल के थे, उस समय उनका परिवार गुजरात के वडोदरा में जाकर बस गया। गुजरात से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क की साइराक्यूज यूनिवर्सिटी चले गए, जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। सिक्का ने 1996 में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. पूरी की।
Recommended Video


बने इंफोसिस के सीईओ
इंफोसिस ने विशाल सिक्का को 1 अगस्त 2014 को सीईओ बनाया था। 2015-16 में उन्हें करीब 50 करोड़ रुपए का पैकेज मिला था। साल 2016 में उनका पैकेज 74 करोड़ रुपए कर दिया गया था। इतना ही नहीं कंपनी ने उनके कार्यकाल को भी 2021 तक बढ़ा दिया था। हालांकि, सैलरी को लेकर विवाद की वजह से विशाल सिक्का को इस्तीफा देना पड़ा।

SAP में निभाई अहम भूमिका
इंफोसिस से पहले विशाल सिक्का SAP (सिस्टम, एप्लिकेशन एंड प्रोडक्ट्स इन डेटा प्रोसेसिंग) के ग्लोबल मैनेजिंग बोर्ड के सदस्य थे। उन्होंने कुछ निजी कारणों से सैप बोर्ड से मई 2014 में इस्तीफा दे दिया और उसके बाद 12 जून 2014 को इंफोसिस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications