1 जनवरी से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए वजह और मोबाइल फोन की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp कल से कुछ स्मार्टफोन्स पर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। नए साल पर कुछ स्मार्टफोन्स यूजर्स अपने फोन पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। व्हाट्सऐप ने उन ऑपरेटिंग सिस्टम की लिस्ट जारी की है, जिनपर 31 दिसंबर, 2018 के बाद व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। जानकारी के मुताबिक जो यूज़र्स Nokia S40 ऑपरेटिंग सिस्टम या इससे पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करते हैं वो नए साल से WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

इन स्मार्टफोन्स पर नहीं काम करेगा व्हाट्सऐप
WhatsApp ने साफ कर दिया है कि इन फोन्स पर व्हाट्सएप के नए फीचर्स काम नहीं करेंगे। कंपनी के मुताबिक नोकिया S40 पर काम कर रहे मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स कभी भी चलना बंद हो सकते हैं। इस लिस्ट में नोकिया S40 के अलावा एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम भी शामिल हैं। वहीं iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone यूजर्स के पास भी एक साल तक का ही वक्त है। 1 फरवरी, 2020 के बाद उनके फोन पर भी WhatsApp काम नहीं करेगा।

क्या है वजह
इसे लेकर WhatsApp ने साफ-साफ कहा कि जब वह आने वाले सात साल पर फोकस करता है, तो उनका फोकस उन फोन्स पर होता है, जिसे सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। कंपनी उन्हीं फोन्स को ध्यान में रखकर नए फीचर्स एड करती है या एप को अपटेड करती है। आपको बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर 2017 के बाद विडोज फोन 8.0, ब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 पर व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद हो गया था।

क्या करें यूजर्स
अगर आपके पास भी नोकिया S40 या इससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले फोन हैं तो आपके फोन पर 1 जनवरी के बाद WhatsApp बंद हो जाएगा। अगर आप तब भी व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको नया फोन लेना होगा या फिर अपने फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड कराना होगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications