31 दिसंबर के बाद इन यूजर्स के लिए बंद हो जाएगा WhatsApp, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। जिस रफ्तार से लोगों में इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा है, उसी रफ्तार से व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मैसेजिंग ऐप WhatsApp सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा फीचर्स देने के लिए कंपनी इसे वक्त वक्त पर अपटेड करती रही है। व्हाट्सऐप एक बार फिर से एक अपडेट कर रहा है जिससे कुछ यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस अपटेड के बाद 31 दिसंबर के बाद से कुछ यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस अपटेड के बाद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में WhatsApp नहीं चलेगा। वहीं 2020 में भी कुछ सिस्टम पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह और कौन-कौन से हैं वो फोन, जिनपर व्हाट्सऐप बंद होने वाला है।

31 दिसंबर के बाद इन फोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
दरअसल व्हाट्सऐप में नया अपटेड आने वाला है। इस अपटेड के बाद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर ये नहीं चलेगा। कंपनी के मुताबिक कुछ फीचर्स किसी भी समय बंद हो सकते हैं। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले 31 दिसंबर 2017 के बाद विडोज फोन 8.0, ब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 पर व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद हो गया था। इस बार अपटेड के बाद नोकिया के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन यूजर्स को परेशानी होगी। नोकिया S40 पर चलने वाले फोन पर 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सऐप नहीं चल पाएंगे। इसके अलावा Android 2.3.7 और इससे पुराने वर्जन, iphone IoS7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर 1 फरवरी 2020 के बाद व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।

क्यों बढ़ेगी परेशानी
दरअसल यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर जारी करती रहती है। इस बार अपटेड के बाद आपके मैसेज को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं पढ़ पाएगा। इससे पहले साल 2018 में व्हाट्सएप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग और वॉइस कॉलिंग, व्हाट्सएप पेमेंट और व्हाट्सएप स्टीकर फीचर जारी किए। वहीं अफवाह फैलाने वाले गलत संदेशों को रोकने में नाकामियाब रहने की वजह से कंपनी को आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

2020 में इन ओएस पर भी बंद होगा
आपको बता दें कि 2020 में भी व्हाट्सऐप पर ऐसे अपटेड आने वाले हैं, जिसके बाद कुछ ऐसे फोन्स होंगे, जिनपर ये सपोर्ट नहीं करेगा। कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सऐप बंद हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी 2020 के बाद एंड्रायड 2.3.7 और इससे पुराने वर्जन के अलावा iPhone iOS7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म के लिए सक्रियता के साथ फीचर्स नहीं डेवलप करेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications