बस कुछ दिन बाद ही इन सभी फोन पर नहीं चलेगा वाट्सऐप
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके पास ब्लैकबेरी या नोकिया के पुराने फोन हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि जल्द ही आपके फोन पर वाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा।
नई दिल्ली। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके पास ब्लैकबेरी या नोकिया के पुराने फोन हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि जल्द ही आपके फोन पर वाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। आइए जानते हैं किन मोबाइल पर वाट्सऐप की सेवाएं होंगी बंद।

इन मोबाइल पर नहीं चलेगा वाट्सऐप
ब्लैकबेरी 10 और नोकिया एस 40 और नोकिया एस 60 मोबाइल पर जल्द ही वाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। 30 जून के बाद से इन मोबाइल पर वाट्सऐप नहीं चलेगा। ऐसे में अगर आपके पास भी इनमें से कोई फोन है तो आपको अब नया फोन ले लेना चाहिए, वरना 30 जून के बाद आप वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

पिछले साल ही कर दी घोषणा
वाट्सऐप ने इसकी घोषणा पिछले साल ही नवंबर में कर दी थी। अपनी घोषणा में वाट्सऐप ने कहा था कि ब्लैकबेरी और नोकिया के कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए दिसंबर 2016 से जून 2017 तक यह सेवा खत्म कर दी जाएगी। आपको बता दें कि वाट्सऐप की तरफ से एंड्रायड 2.2 फ्रोयो, आईओएस 5 और वींडोज फोन 7 के लिए इस सेवा को दिसंबर 2016 में ही खत्म कर दिया गया था।

क्यों किया वाट्सऐप ने ऐसा?
वाट्सऐप ने इन मोबाइल के पर वाट्सऐप सेवा बंद करने के पीछे तर्क दिया था कि भविष्य में वाट्सऐप को कुछ खास सुविधाओं के साथ जोड़ा जाना है, लेकिन उसके लिए ये ऑपरेटिंग सिस्टम काफी नहीं हैं। इसी के चलते वाट्सऐप ने ऐसे ग्राहकों को हिदायत दी थी कि या तो वे अपना मोबाइल बदल लें या फिर अपने मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करें।












Click it and Unblock the Notifications