WhatsApp ने पेश किया 2 नया फीचर, बदल जाएगा मैसेजिंग का तरीका

नई दिल्ली। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने एक बार फिर से दो लए फीचर लॉन्च किए है। व्हाट्सएअप ने अपने एप में आईफोन यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स को एड किया है। इस फीचर के आने के बाद आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप में बहुत कुछ बदल जाएगा। इस फीचर में अब यूजर्स स्टेटस अपडेट्स को आईफोन टुडे व्यू में देख सकते है, उन्हें एप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं दूसरे फीचर में अब यूजर्स वॉयस मैसेज को दूसरी एप पर स्विच करने के बाद भी या फिर फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी सुन सकते हैं।

 व्हाट्सएप में आया नया फीचर

व्हाट्सएप में आया नया फीचर

व्हाट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए दो फीचर पेश किए हैं। पहले फीचर में जहां यूजर्स आईफोन टुडे व्यू में जाकर देख सकते है। वहीं दूसरे फीचर में यूजर्स वॉयस मैसेजेस को दूसरी एप पर स्विच करने के बाद भी सुन सकते है। अगर स्क्रीन ऑफ हो जाए तो भी वो उसे सुन सकेंगे।

आईफोन यूजर्स के लिए खास फीचर

आईफोन यूजर्स के लिए खास फीचर

व्हाट्सएप के ये दोनों ही फीचर 2.18.40 वर्जन पर आए हैं। अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आप इसे एप स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ये फीचर सिर्फ आईफोन्स के iOS 7.0 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर मिलेगा।

 एंड्रॉयड फीचर के लिए फीचर

एंड्रॉयड फीचर के लिए फीचर

पिछले हफ्ते ही व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चेंज नंबर फीचर पेश किया था, जिसमें लॉन्च किया था। एंड्रॉयड यूजर्स को यह फीचर व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.18.97 पर मिल जाएगा। इस फीचर में यूजर्स नंबर बदलने के बाद भी अपना पूरा डेटा नए नंबर पर ट्रांसफर कर सकते हैं। ये फीचर फिलहाल गूगल प्ले पर 2.18.97 एंड्रॉइड बीटा अपडेट के तौर पर मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+