WhatsApp पर अब एक मैसेज 5 बार ही कर सकेंगे फॉरवर्ड, भारत के 20 करोड़ यूजर्स पर लागू

नई दिल्ली। फेसबुक की स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत के लिए फॉरवर्ड मैसेज की लिमिट निर्धारित कर दी है। भारत के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप पर अब 5 से ज्यादा लोगों को एक मैसेज फॉरवर्ड नहीं कर सकेंगे। फेक और भड़काऊ संदेशों की वजह से भारत में मॉब लिंचिंग, भीड़ की हिंसा जैसी घटनाओं के बाद सरकार ने व्हाट्सएप को कड़ी फटकार लगाई थी।

व्हाट्सएप ने घटाई मैसेज फॉरवर्ड की लिमिट

व्हाट्सएप ने घटाई मैसेज फॉरवर्ड की लिमिट

सरकार की चेतावनी के बाद अब व्हाट्सएप ने ऐसे भड़काऊ और फेक मैसेज के प्रसार को रोकने के लिए फॉरवर्ड मैसेज की लिमिट निर्धारित कर दी है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स एक साथ कई सारे ग्रुप में मैसेज नहीं भेज पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स मैसेज को तुरंत फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे और साथ ही इसके लिए समय सीमा भी तय की जाएगी। आपको बता दें कि दुनियाभर में लोग व्हाट्सएप पर 20 लोगों को मैसेज फॉरवर्ड कर सकते हैं, लेकिन भारत में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं की वजह से इसे घटाकर 5 कर दिया गया है।

पढ़ें-जानें कैसे एक SMS से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, SBI ने जारी की चेतावनी

सरकार ने लगाई थी फटकार

सरकार ने लगाई थी फटकार

व्हाट्सएप ने पिछले महीने भारत में मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए चैट लिमिट की टेस्टिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद अब इसे पू रे देश में लागू कर दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि भारत में लोगों के लिए इस हफ्ते से व्हाट्सएप के मौजूदा वर्जन में ये लिमिट दिखने लगी है। इसके अलावा यूजर्स को इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए कंपनी ने एक वीडियो भी पब्लिश किया है। इस वीडियो की मदद से व्हाट्सएप ने लोगों को फेक और अफवाहों वाले मैसेज को कैसे समझा जाए और कैसे उससे बचा जाए इसके बारे में समझाया है।

ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर

ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर

इस फॉरवर्ड लिमिट के अलावा कंपनी ने हाल ही में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से आप एक समय पर 4 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+