WhatsApp ने दिया झटका, बंद किए 22 लाख से ज्यादा अकाउंट, आप भी न करें ये गलती
नई दिल्ली। सोशल इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को झटका दिया है। अक्सर अपने नए फीचर्स को लेकर चर्चा में रहने वाला व्हाट्सऐप इस बार अपने बड़े फैसले को लेकर चर्चा में है। व्हाटसऐप ने 22 लाख अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर महीने में कंपनी ने 22 लाख से ज्यादा व्हाटसऐप अकाउंट को बंद कर दिया है। जिन अकाउंट्स को बंद किया गय है, उनपर किसी न किसी नियम को तोड़ने का आरोप है।

22 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बंद
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स की सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए 22 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बंद कर दिए हैं। कंपनी की मासिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक 22 लाख 9 हजार अकाउंट्स को बंद कर दिया गया। यूजर्स की तरफ से मिली शिकायतों के बाद ये फैसला लिया। इस फैसले की जानकारी देते हुए व्हाट्सऐप ने बताया कि उन्हें सितंबर में अकाउंट सपोर्ट, बैन रिक्वेस्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी कैटेगरी में कई शिकायतें मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अकाउंट्स को बंद करने का फैसला किया है।
व्हाटेसऐप ने लोगों से अपील की है कि वो गाइडलाइंस का पालन करें और किसी भी गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि , धमकने, डराने, उकसाने , जातीय नस्लीय या लैंगिक टिप्पणी न करने की सलाह दी है। वहीं लोगों को व्हाटसऐप की सभी शर्तों को मानने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications