वाट्सऐप ने शुरू किया नया फीचर, जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा

नई दिल्ली। मैसेजिंग सेवा प्रदाता वाट्सऐप ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब आप तस्वीरों पर कोई अन्य इमेज या इमोजी लगा सकेंगे। साथ ही आप अगर चाहें तो तस्वीर पर कुछ लिख भी सकते हैं।

कैसे काम करेगा ये फीचर

कैसे काम करेगा ये फीचर

जैसे ही आप कोई फोटो खींचेंगे या फिर वीडियो बनाएंगे तो आपको अपने आप एक नया एडिटिंग टूल दिखेगा, जो खींची गई तस्वीर में इमोजी लगाने या फिर कुछ लिखने की सुविधा देगा।

फिलहाल यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फोन के लिए आया है। जल्द ही इसे आईफोन के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इसी फीचर ने स्नैपचैप को लोकप्रिय बनाया था, जो अब वाट्सऐप में भी आ गया है।

वाट्सऐप नहीं हो पा रहा अपडेट

वाट्सऐप नहीं हो पा रहा अपडेट

बहुत से लोग वाट्सऐप का ये नया फीचर जानने के बाद वाट्सऐप अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे ऐसा कर नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि वाट्सऐप ने ये फीचर 3 अक्टूबर को ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन अभी तक हर प्लेटफॉर्म पर इसे अपडेट नहीं किया गया है।

जब लोग गूगल प्ले या फिर वाट्सऐप की मोबाइल साइट से गूगल का अपडेटेड ऐप डाउनलोड करना चाह रहे हैं तो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपना ऐप अपडेट करने में परेशानी हो रही है, तो आइए हम आपको बताते हैं कैसे करें अपने वाट्सऐप को अपडेट।

यहां से करें डाउनलोड

यहां से करें डाउनलोड

सबसे पहले वाट्सऐप की वेबसाइट खोलें और वहां पर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने वाट्सऐप का अपडेटेड वर्जन दिखेगा, जिसे आपको डाउनलोड करना होगा। ये अपडेटेड वर्जन Version 2.16.296 होगा।

अगर आप सीधे डाउनलोड लिंक पर जाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। आपको बता दें कि इसे डाउनलोड करने के लिए आपको वाट्सऐप की डेस्कटॉप साइट पर जाना होगा। अगर आप मोबाइल साइट से इस ऐप को डाउनलोड करना चाहेंगे तो आपके वाट्सऐप का वर्जन पुराना ही दिखेगा।

डाउनलोड करने के बाद क्या करें

डाउनलोड करने के बाद क्या करें

एक बार जब वाट्सऐप की वेबसाइट से ऐप डाउनलोड हो जाए तो फिर पहले इसे अपने मोबाइल में ट्रांसफर करें और फिर उसे इंस्टॉल करें। जब आप अपने मोबाइल में वाट्सऐप का अपडेटेड वर्जन इंस्टॉल कर लेंगे, तो फिर आप इस नए फीचर का आसानी से फायदा उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+