Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM-SYM Yojana: मोदी सरकार हर महीने देती है 3000 रु, जानिए क्या है यह योजना, कैसे उठाएं लाभ

PM-SYM Yojana: मोदी सरकार हर महीने देती है 3000 रु, जानिए क्या है यह योजना, कैसे उठाएं लाभ

नई दिल्ली। Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana. मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों, मजदूरों, किसानों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, महिलाओं आदि के के लिए कई सरकारी योजनाओं को लॉन्च किया है। मोदी सरकार के इन योजनाओं के लाखों-करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। आज जिस सरकारी योजना के बारे में हम बात कर रहे हैं उसके तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को हर महीने एक निश्चित राशि मिलती है, जिसका इस्तेमाल वो अपनी जरूरत के लिए कर सकते हैं। मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत असंगठित क्षेत्र के लोगों को 3000 रुपए का मासिक पेंशन( Pension) मिलता है।

 क्या है श्रम योगी मान-धन योजना

क्या है श्रम योगी मान-धन योजना

अगर आपको रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चें की टेंशन सता रही है तो आपको मोदी सरकार के प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana) के बारे में जानकारी होनी चाहिए। साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की गई यह योजना असंगठित क्षेत्र (informal sector) में काम करने वालों लोगों के लिए शुरु की गई। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपए मासिक पेंशन के तौर पर मिलती है।

क्या है PM-SYM Yojana की खास बातें

क्या है PM-SYM Yojana की खास बातें

पीएम श्रम योगी मान धन योजना की खासियत की बात करें तो आपको इस योजना के तहत योगदान के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता नहीं होती है। आप मात्र 110 रुपए जमा कर भी अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार ने कंट्रीब्यूशन रकम की शुरुआत 110 रुपए रखी है। इस योजना में जितना आप अपने बुढ़ापे के लिए कंट्रीब्यूशन करते हैं उतना ही सरकार भी जमा करती है। इस योजना को 60 साल की उम्र तक चलाना पड़ता है। जैसे ही आप रिटायर होते हैं आपको कम से कम 3000 रुपए मिनिमम पेंशन के तौर पर सरकार हर महीने देती है। वहीं लाभार्थी के निधन के बाद उनके जीवन साथी को सरकार की ओर से आधी रकम पेंशन के तौर पर दी जाती है।

 कैसे मिलेगा योजना का लाभ

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

अगर आप भी अपने लिए इस पेंशन स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ शर्तें है। जैसे आपका काम असंगठित क्षेत्र में होना चाहिए। आपको इस सरकारी स्कीम का लाभ पाने के लिए रकजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस योजना के तहत लाभार्थी की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक की सैलरी 15000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए। सरकार की इस योजना से केवल उन्हें ही जोड़ा जाता है, जो टैक्सपेयर्स नहीं हैं। इतना ही नहीं अगर आवेदक ने पहले से कोई भी पेंशन प्लान ले रखा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 पहले से कर लें ये तैयारी

पहले से कर लें ये तैयारी

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन और इस स्कीम को खोलने के लिए आपको अपने दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लेना चाहिए। सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया है। वहीं बैंक अकाउंट जनधन खाता का होना चाबिए या फिर आप के सेविंग अकाउंट बैंक खाता IFSC कोड होना चाहिए। आप अपने आसपास के किसी भी सीएससी सेंटर जाकर इस स्कीम के तहत पेंशन योजना के लिए एनट्रॉलमेंट करवा सकते हैं। आप चाहे तो इस योजना के बीच में ही बाहर निकल सकते हैं। आपके द्वारा जमा की गई रकम ब्याज समेत आपके खाते में भेज दी जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+