Amazon Great Indian Festival में इन प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं मिस न हो जाए
नई दिल्ली। Amazon Great Indian Festival सेल आज से शुरू हो चुकी है। 5 दिन तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को कई प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। सेल के इस महा सीजन में सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस, होम अप्लायंसेस, फैशन कैटेगरी आदि पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

इस बार अमेज़न कुछ एंट्री-लेवल और किफायती एंड्रॉइड हैंडसेट लाया है। यदि आप इससे पहले सेल में हिस्सा लेने से रह गए थे तो अब दीवाली से ठीक पहले अपनी मनचाही चीजें सस्ते में खरीद सकेंगे। तो इस बार इसे मिस मत कीजिएगा। हम यहां शाओमी, हॉनर और सैमसंग के कुछ चर्चित एंट्री-लेवल और बजट एंड्रॉइड स्मार्टफ़ोन के बारे में बात करेंगे।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इन फोनों पर बंपर डिस्काउंट
iPhone X: इस फोन को 20,391 रुपये के डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में खरीद जा सकता है। इस फोन की वास्तविक कीमत 91,900 रुपये है। इस फोन पर करीब 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा।
Redmi 6A इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 2,000 रुपये की कीमत का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। वहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा।
Redmi Y2: Redmi Y2 के 3 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन के साथ 4,000 रुपये की कीमत का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। साथ ही करीब 8,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications