जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन का एक और बड़ा 'धमाका'
वडोदरा। रिलायंस जियो के आने से भारतीय मोबाइल बाजार में जबरदस्त उछाल है। जियो के फ्री कॉलिंग और सस्ते 4जी इंटरनेट प्लान ने बाकी कंपनियों की नींद उड़ा दी।
जियो को टक्कर देने के लिए अब लगभग हर कंपनी ग्राहकों को लुभाने वाले ऑफर ला रही है। इसी कड़ी में वोडाफोन ने 4जी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए खास योजना शुरू की है।

शनिवार को वोडाफोन ने घोषणा की है कि गुजरात में 4जी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
सूरत में 'वोडाफोन सुपरनेट 4जी' सर्विस लॉन्च करके हुए भारत में कंपनी के एमडी और चीफ एक्जीक्यूटिव सुनील सूद ने कहा, 'कंपनी गुजरात में करीब 541 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और इस साल नेटवर्क को मजबूत करने में इतना ही पैसा और खर्च करेगी।'
बेहतर स्पीड के लिए नेटवर्क बैंड बढ़ाएगी कंपनी
गुजरात में केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हरियाणा और यूपी ईस्ट के बाद 4जी सर्विस लॉन्च हुई है। सूद ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में पूरे गुजरात में 4जी सर्विस को बेहतर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। 1800 MHz बैंड के होने से ग्राहकों को 4जी इंटरनेट की स्पीड बेहतर मिलेगी।
साल के अंत तक 1000 शहरों में होगी सुविधा
कंपनी के एमडी ने कहा, 'डिजिटल इंडिया मुहिम के पार्टनर होने के नाते हमें वोडाफोन 4जी को गुजरात में लॉन्च करने में खुशी हो रही है। यह 4जी लॉन्च का दूसरा फेज है।' उन्होंने बताया कि अगला टारगेट बंगाल है। इस साल के अंत तक कंपनी ने देश के 1000 छोटे शहरों में 4जी सुविधा उपलब्ध कराने का प्लान बनाया है।
पढ़ें: PAK कलाकारों को धमकी देकर मुश्किल में घिरे MNS नेता












Click it and Unblock the Notifications