Vodofone का नया प्लान, अब 198 रुपये में मिलेगा हर रोज 1.4GB डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के रिपब्लिक डे ऑफर का असर अब टेलीकॉम मार्केट में दिखने लगा है। शनिवार को वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए अपने 1698 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए एक नया प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस 198 रुपये के नए प्लान में अब यूजर्स को हर रोज 1.4GB डाटा मिलेगा।

वोडाफोन का 198 रुपये का प्लान
वोडाफोन से मिली जानकारी के मुताबिक वोडाफोन अब 198 रुपये के यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी कि वोडाफोन इस प्लान में अपने यूजर्स को 28 दिनों में 39.2GB डाटा मिलेगा।

अभी मुंबई में हुआ लॉन्च
वोडाफोन का ये नया प्लान अभी सिर्फ मुंबई सर्किल के यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ है लेकिन अगले कुठ दिनों में ये प्लान लगभग सभी सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को डाटा के अलावा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।

जियो का 198 रुपये का प्लान
बता दें कि वोडाफोन ने भले ही अपने 168 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को रोजाना 1.4जीबी डाटा देने का ऐलान किया हो लेकिन वो अभी भी इस रेस में जियो से काफी पीछे है। रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 198 रुपये में 2जीबी डाटा देता है। साथ ही फ्री कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधा भी दे रहा है। जियो के इस प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications