Jio के मुकाबले Vodafone का 2 धांसू प्लान, रोजाना मिलेगा 4.5 GB डेटा और...

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की वजह से बाकी की टेलिकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है। ऐसे में अपने कस्टमर्स को बनाए रखना और नए कस्टमर्स को बनाने के लिए वोडाफोन ने दो नए और बेहतरीन प्लान पेश किए है। वोडाफोन ने जियो के डेटा प्लान्स को टक्कर देने के लिए दो नए धांसू प्लान को लॉन्च करने की तैयरी कर ली है। इन प्लान्स में आपको रोजाना 4.5 GB तक का डेटा और कॉलिंग मिलेगी। वोडाफोन ने 799 रुपए और 549 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश किया है। ये प्लान जियो के प्लान को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

 वोडाफोन ने पेश किए दो प्लान

वोडाफोन ने पेश किए दो प्लान

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन 799 रुपए और 549 रुपए वाले दो प्लान पेश किए है। आपको 799 रुपए वाले प्लान्स में रोजाना 4.5GB डेटा मिलेगा, वहीं 549 रुपए वाले प्लान में प्रतिदिन 3.5GB डेटा मिलेगा। इन प्लान्स को वोडाफोन ने कुछ खास सर्किल में लॉन्च किया है।

 डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

वोडाफोन के 799 रुपए और 549 रुपए वाले प्लान्स में आपको रोजाना डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इन प्लान्स में आपको रोजाना डेटा के साथ-साथ 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिल रहा है।

 जियो से सीधा मुकाबला

जियो से सीधा मुकाबला

वोडाफोन का ये प्लान जियो के प्लान को कड़ी टक्कर देगा। जहां जियो के 799 रुपए वाले प्लान में आपको रोजाना 5GB डेटा मिलता है वहीं वोडाफोन के 799 रुपए वाले प्लान में 4.5जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो के 509 रुपए वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 4जीबी डेटा मिलता है, वहीं वोडाफोन के 549 रुपए वाले प्लान में रोजाना 3.5GB डेटा के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। दोनों के प्लान में डेटा में 0.5 जीबी का ही अंतर है। ऐसे में वोडाफोन के इस प्लान को भी जियो ने अपने प्लान से मात दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+