वोडाफोन का 'स्टूडेंट ऑफर', एक दो नहीं कई फायदे हैं इसमें

नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए आए दिन टेलिकॉम कंपनियां कोई न कोई प्लान लाती रहती हैं। इसी क्रम में इस बार वोडाफोन एक ऐसा प्लान लाई है, जिससे कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को खूब फायदा होगा। वोडाफोन ने स्टूडेंट्स के लिए कैंपस सरवाइवल किट की शुरुआत की है। आइए जानते हैं क्या-क्या मिलेगा इस प्लान में।

ये मिलेंगे फायदे

ये मिलेंगे फायदे

वोडाफोन की तरफ से दी जा रही इस सरवाइवल किट के तहत रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। इसकी वैधता 84 दिनों की है। किट में आपको डील्स की एक बुकलेट भी मिलेगी, जिसमें रीचार्ज वाउचर्स के अलावा ओला, जोमेटो और कई अन्य ब्रांड के डिस्काउंट कूपन शामिल हैं। हालांकि, यह किट सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के स्टूडेंट्स के लिए है।

किट के साथ मिलेंगी ये चीजें

किट के साथ मिलेंगी ये चीजें

इतना ही नहीं, इस ऑफर के तहत बहुत सारे पैसा वसूल लाइफ हैक्स की एक सीरीज भी दी जाएगी और साथ ही वोडोफोन रेडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए मनी हैक्स के फायदे बताए जाएंगे। वोडाफोन दिल्ली-एनसीआर के बिजनेस हेड आलोक वर्मा ने कहा- इस किट की मदद से स्टूडेंट बिना कोई समझौता किए अपनी कॉलेज लाइफ का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

कुछ दिन पहले लाए थे ये प्लान

कुछ दिन पहले लाए थे ये प्लान

आपको बता दें कि वोडाफोन ने 25 जुलाई को ही 244 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 70 दिन की वैधता दी जा रही थी। इस प्लान में 70 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग देने की पेशकश की थी। हालांकि, यह सिर्फ उन ग्राहकों के लिए था, जो वोडाफोन में अपना पहला रिचार्ज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+