Airtel और Jio के टक्कर में वोडाफोन का नया प्लान, 168 दिनों तक मिलेगा सबकुछ Free
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई। कंपनियों के बीच डेटा और प्राइस वॉर शुरू हो गया। एक कंपनी के प्लान के लॉन्च के बाद बाकी कंपनियां उससे बेहतर प्लान लॉन्च कर लोगों को आकर्षित करने में जुट जाती है। जियो औओर एयरटेल के प्लान के बाद वोडाफोन ने उन्हें टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी नया पैक पेश कर दिया है। वोडाफोन का नया प्रीपेड पैक 3जी और 4जी यूजर्स के लिए है। आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वोडाफोन का नया प्लान
वोडाफोन इंडिया ने भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में चल रहे प्राइस वॉर को बढ़ाते हुए एक और नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 168 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ में डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है। वोडाफोन से पहले एयरटेल और रिलायंस जियो के यूजर्स को भी लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलता है। आइए, जानते हैं वोडाफोन, एयरटेल और रिलायंस जियो के इन लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में

वोडाफोन 597 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन ने 597 रुपए वाला नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 10GB डेटा, एसएमएस जैसी तमाम सुविधा मिल रही है। इस वोडाफोन ऑफर में स्मार्टफोन यूजर्स को 112 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है, जबकि फीचर फोन यूजर्स को इस प्लान में 168 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1,000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस के अलावा यूजर्स किसी भी 100 यूनिक नंबर पर ही इस फ्री कॉल्स का लाभ उठा सकते हैं। वोडाफोन के इस 597 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 10 जीबी 4 जी डाटा मिलती है। यह प्लान कंपनी ने हर उस सर्किल में जारी किया है जहां पर कंपनी की 4 जी सेवा उपलब्ध है।

एयरटेल का 597 रुपए वाला प्लान
भारती एयरटेल ने सबसे पहले 597 रुपए वाला प्लान पेश किया। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 112 दिनों की है। वहीं फीचर फोन यूजर्स को 168 दिनों की वैलिडिटी है। एयरटेल के प्लान में कॉलिंग के लिए कोई लिमिट नहीं है। बाकी सारे ऑफर वोडाफोन जैसे ही हैं।

जियो का 498 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी दो प्लान्स पेश किए, जिसमें 498 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ- साथ रोजाना 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications