नए साल से पहले Vodafone लाया सबसे धांसू प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया शानदार ऑफर निकाला है। वोडाफोन अपने यूजर्स को सिर्फ179 रुपये में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है। क्या-क्या खास है इस प्लान में और कैसे करेगा ये काम, जानिए।

नई दिल्ली। Jio के सस्ते प्लान मार्केट में आने के बाद से सभी कंपनियों में ग्राहकों को रुझाने की होड़ सी लग गई है। इससे ग्राहकों को न केवल डेटा में सस्ते प्लान की सौगात मिल रही है, बल्कि कॉलिंग को लेकर भी कई ऑफर निकल रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया शानदार ऑफर निकाला है। वोडाफोन अपने यूजर्स को सिर्फ179 रुपये में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है। क्या-क्या खास है इस प्लान में और कैसे करेगा ये काम, जानिए।

अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स को बढ़ाने के लिए काफी सस्ता प्लान मार्केट में लेकर आई है। मात्र 179 रुपये के इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान के तहत रोमिंग में भी कॉल उठाने पर कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन ये शानदार ऑफर फिलहाल बिहार और झारखंड के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

यूजर्स को मिलेगा इतना फायदा
इस प्लान में यूजर्स को 2जी स्पीड का अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूडर रोज 250 मिनट तक फ्री कॉल कर सकते हैं। जब ये लिमिट खत्म हो जाएगी तो 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से पैसे कटेंगे। ये पैक 28 दिनों के लिए होगा। इसके अलावा इस प्लान से वोडाफोन प्ले को भी एक्सेस किया जा सकता है।

वोडाफोन के कई शानदार प्लान
इस पैक के बारे में जो सबसे अहम बात ये है कि यूजर केवल 300 नंबरों पर ही फोन कर सकते हैं। अगर कॉल की संख्या 300 नबंरों से ज्यादा होती है तो 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से ही पैसे कटेंगे। इससे पहले वोडाफोन 176 रुपये का प्लान लेकर आया था जो खास मध्य प्रदेश और झारखंड के लिए था। इसमे यूजर्स को रोज 1जीबी डेटा मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications