Vivo V7 Plus Launched: ग्रुप सेल्फी मोड के साथ 24 MP कैमरे वाला फोन हुआ लॉन्च

नई दिल्ली। चीनी कंपनी वीवो ने अपना एक और शानदार फोन Vivo V7 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की लॉन्चिंग गुरुवार को हुई है। Vivo V7 Plus की कीमत 21,900 रुपए है। अभी यह मोबाइल फोन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। 15 सितंबर 2017 से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, इस सेल में हिस्सा लेने के लिए आपको पहले इस फोन को प्री-बुक करना होगा।

Vivo V7 Plus Launched: ग्रुप सेल्फी मोड के साथ 24 MP कैमरे वाला फोन हुआ लॉन्च

ये हैं फीचर्स
Vivo V7 Plus में 5.99 इंच का 1440x720 पिक्सल का आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, वहीं दूसरी ओर इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें एक ग्रुप सेल्फी मोड भी है, जिससे ग्रुप में ली गई सेल्फी अच्छी आती है। इसके अलावा भी इसमें कई तरह के मोड हैं, जिनका इस्तेमाल करके अच्छी तस्वीर ली जा सकती है।

4 जीबी रैम है इसमें
इसमें 3225 mAh की बैटरी है, जो फोन के साथ ही अटैच रहेगी। इसमें 64 बिट ऑक्ट कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इस मोबाइल में 4 जीबी की रैम है और सात ही 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि इसमें 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी कार्ड डाला जा सकता है। Vivo V7 Plus मोबाइल में एंड्रॉयड का 7.1 नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+