यहां महज 899 रुपए में मिल रहा है हवाई यात्रा करने का मौका

यह ऑफर 5 दिन तक चलेगा जो आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो चुका है और 17 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत 28 फरवरी से 20 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकेगी।

नई दिल्ली। इस वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विस्तारा एयरलाइंस ने खास ऑफर शुरू किया है। अपने इस ऑफर के तहत विस्तारा एयरलाइंस महज 899 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। यह ऑफर 5 दिन तक चलेगा जो आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो चुका है और 17 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत 28 फरवरी से 20 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकेगी। अगर आप इस अवधि के अलावा यात्रा करते हैं तो इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकेंगे। एयरलाइन के इस ऑफर में सभी प्रकार के शुल्क व टैक्स भी शामिल हैं।

airline यहां महज 899 रुपए में मिल रहा है हवाई यात्रा करने का मौका
ये भी पढ़ें- आंध्रा बैंक को इलेक्ट्रिकल कंपनी ने लगाया 71 करोड़ रुपए का चूना, CBI ने दर्ज किया केस

विस्तारा एयरलाइन का यह ऑफर एक तरफ की यात्रा का है, जो गुवाहाटी-बोगडोगरा मार्ग पर वैलिड होगा। यह ऑफर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जा रहा है, जो सिर्फ इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए है। अगर आप विस्तारा एयरलाइन की बिजनेस या प्रीमियम क्लास से यात्रा करते हैं तो आपको इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, एयरलाइन ने वैलेंटाइन्स डे पर उन लोगों के लिए कुछ सोच रखा है। बिजनेस और प्रीमियम क्लास के यात्रियों को विस्तारा एयरलाइन उनके किराए पर 60 फीसदी की छूट दे रही है। ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, रेलवे लेकर आ रहा है आपकी सुरक्षा का बेजोड़ तरीका

ऑफर के तहत इकॉनमी क्लास में गोवा-मुंबई रूट पर किराया 1,449 रुपए, दिल्ली-अमृतसर रूट पर 1,549 रुपए, दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर 1,899 रुपए, दिल्ली-पुणे रूट पर 2,399 रुपए, दिल्ली-कोलकाता रूट पर 2,699 रुपए, दिल्ली-बागडोगरा रूट पर 2,999 रुपए, दिल्ली-गोवा रूट पर 3,299 रुपए, दिल्ली-लेह रूट पर 4,999 रुपए और दिल्ली-पोर्ट ब्लेयर रूट पर 5,999 रुपए है। इतना ही नहीं, इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स पर भी यह ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप क्लब विस्तारा के सदस्य हैं तो आपको बुकिंग पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+