2O हजार में करें 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, IRCTC ने लाया 12 दिनों का शानदार टूर पैकेज, रहना-खाना सब फ्री

IRCTC 5 Jyotirling Tour Package: आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लाया है। जिसके तहत लोग 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही इसके अलावा कई धार्मिक और प्रसिद्ध जगहों पर भी जा सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

IRCTC 5 Jyotirling Tour Package: हिंदू धर्म में धार्मिक यात्रा पर जाना बेहद शुभ और अच्छा होता है। हर कोई इस यात्रा पर जाना चाहता है। लेकिन कई बार बढ़ती महंगाई और भागदौर भरी जिंदगी के चलते लोग जा नहीं पाते हैं। इस बार आईआरसीटीसी ने बेहद शानदार टूर पैकेज लाया है। इस किफायती रेट पर हर कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आईआरसीटीसी ने 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए खास टूर पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज के तहत आप 20 हजार में 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। पांच ज्योतिर्लिंग में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्रयंबकेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।

इसके साथ यात्रियों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर के भी दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 20 मई से शुरू होगी और 31 मई तक चलेगी। कुल 12 दिनों तक यह यात्रा चलेगी। खास बात यह है कि 5 ज्योतिर्लिंग के अलावा यात्री अन्य धार्मिक स्थल पर जा सकेंगे।

बता दें कि भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन से यह यात्रा की जाएगी। यह ट्रेन कोलकाता रेलवे स्टेशन से 20 मई को चलेगी। ट्रेन में कुल 600 से 700 सीटें की व्यवस्था है। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी क्लास की सुविधा है। यात्री अपने सुविधा को देख पैकेज सेलेक्ट कर सकते हैं।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का PM Modi को लेटर, लिखा- गरीब नहीं हो जाएगी सरकार | वनइंडिया हिंदी

    इसी पैकेज में अलग-अलग शहरों में रुकने के लिए एसी होटल में कमरों की व्‍यवस्‍था होगी। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्‍वेट हॉल में खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा होगी। इसके लिए अलग से पैसे देने नहीं होंगे।

    1. स्लीपर कोच के लिए हर व्यक्ति को 20,060 रुपये देना होगा।
    2. 3rd AC कोच के लिए हर व्यक्ति का किराया 31,800 रुपये देना होगा।
    3. 2nd AC कोच के लिए हर व्यक्ति को 41,600 रुपये किराया देना होगा।

    यह भी पढ़ें- IRCTC Buy Now Pay Later Service: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब बिना पैसे दिए बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए कैसे?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+