काम की खबर: सिर्फ एक मिस्ड कॉल से करें LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग, फोन में सेव कर लें ये फोन नंबर
काम की खबर: सिर्फ एक मिस्ड कॉल से करें LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग, फोन में सेव कर लें ये फोन नंबर
नई दिल्ली। LPG Gas cylinder Booking Through Missed Call. गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपको गैस एजेंसी के चक्कट काटने या फोन करने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। गैस कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए नई सर्विस शुरू की है, जिसकी मदद से आप को मिस्ड कॉल( Missed Call) के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

एक Missed कॉल से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर
अब आपको गैस सिलेंडर( Cooking Gas) की बुकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अब आसानी से सिर्फ एक मिस्ड कॉल( Missed Call) के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। गैस कंपनी इण्डेन गैस( Indane) ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। गैस कंपनी ने 1 फरवरी से मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग सर्विस की शुरुआत की है।

1 फरवरी से शुरू हुई सर्विस
Indane Gas ने अपने ग्राहकों के लिए ये सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस की मदद से आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके अपना गैस सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। न केवल गैस सिलेंडर की बुकिंग बल्कि मिस्ड कॉल करके आप नया गैस कनेक्शन भी ले सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपक अपने गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड फोन नंबर ने गैस बुकिंग के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा।

सेव कर लें ये फोन नंबर
गैस कंपनी ने इसके लिए के लिए एक नंबर अलॉट किया है। जिसपर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होगा। जिसके बाद आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा। आप देश के किसी भी हिस्से से इस नंबर पर फोन करके अपने लिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के जरिए सिलेंडर बुकिंग के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए आपको न केवल लंबे वेटिंग कॉल के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी बल्कि आप कॉल्स के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications