इन 10 सालों में 770 अरब डॉलर कालाधन भारत में आया

कालाधन किसी भी देश के लिए बड़ी समस्या है। भारत के संबंध में आई एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 10 सालों में कितना कालाधन देश में आया और कितना बाहर भेजा गया।

नई दिल्ली। भारत में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (UPA) के 10 सालों में 770 अरब डॉलर (49,28,000 करोड़ रुपए) कालाधन आया। अमेरिकी थिंक टैंक ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी (GFI) की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है।

हालांकि यह भी रिपोर्ट में यह बात भी कही गई है कि इस 10 साल के दौरान देश से करीब 165 अरब डॉलर (10,56,000 करोड़ रुपये) की अवैध राशि को देश से बाहर भी निकाला गया है।

2005 से 2014 तक 770 अरब डॉलर कालाधन भारत में आया

रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ साल 2014 में ही 101 अरब डॉलर की ब्लैक मनी देश में आई और 23 अरब डॉलर देश के बाहर गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 'साल 2014 के दौरान 1,000 अरब डॉलर की अवैध राशि का विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में आवाजाही हुई।

'साल 2005-2014 में विकासशील देशों में अवैध वित्तीय प्रवाह की आवाजाही' नामक रिपोर्ट अपने आप मे ऐसी पहली रिपोर्ट है जिसमें काले धन के आने और जाने दोनों का अध्ययन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2005-2014 में दौरान भारत के कुल व्यापार में कुल अवैध बाह्य वित्तीय प्रवाह 5,500.74 अरब डॉलर का तीन प्रतिशत यानी करीब 165 अरब डॉलर था

इस रिपोर्ट में कालेधन के विषय पर सुझाव दिया गया है कि सरकारें सभी तरह की वैध इकाइयों के बारे में सत्यापित लाभार्थी स्वामित्व सूचना रखने वाली सार्वजनिक रजिस्ट्री स्थापित करें। साथ ही सभी बैंकों को उनके वित्तीय संस्थान में रखे गए खातों के सही लाभार्थी स्वामित्व की जानकारी हो।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+