अमेरिकी रिजर्व बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, भारत पर पड़ेंगे ये 4 असर

नई दिल्ली। अमेरिकी की फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को 0.25 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में ब्याज दरें अब 1.25 से बढ़कर 1.50 हो जाएंगी। 2008 में मंदी की चपेट में आई अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब पहले के मुकाबले काफी मजबूत अवस्था में है। हाल ही में अमेरिका की केंद्रीय बैंक ने भी जीडीपी को 2.1 फीसदी की जगह अब 2.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है जिसे देखते हुए फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को बढ़ाया है। फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ाई गए इस ब्याज दर का भारत की अर्थव्यव्सथा पर भी ये 4 असर देखने को मिल सकते हैं ...

1. विदेशी निवेशक

1. विदेशी निवेशक

2008 में अमेरिका में मंदी आने के बाद कई निवेशकों ने भारत का रुख किया था लेकिन अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आई मजबूती के बाद ये निवेशक वापस अमेरिका का रुख कर सकते हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते उन्हें अमेरिका में बेहतर रिटर्न भी मिलने की संभावना बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है तो भारत में एफडीआई पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

2. शेयर बाजार

2. शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में बीते साल काफी उछाल देखने को मिले। लेकिन इस उछाल में भारतीय कंपनियों से ज्यादा विदेशी निवेशकों का योगदान ज्यादा था। अगर ये विदेशी निवेशक एक बार फिर से अमेरिका का रुख करते हैं तो भारतीय शेयर बाजार में मंदी देखने को मिल सकती है।

3. कमजोर हो सकता है रुपया

3. कमजोर हो सकता है रुपया

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की स्थिति में भी मजबूती देखने को मिलेगी। बीते कुछ महीनों से भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। लेकिन अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से भारतीय रुपये पर अब दबाव बढ़ेगा।

4. विदेशी कर्ज

4. विदेशी कर्ज

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से विदेशी कर्ज भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में भारत को अब विदेशी कर्ज लेने पर पहले से ज्यादा रकम ब्याज के रुप में चुकानी पड़ेगी। इससे पहले अमेरिकी और यूरोप में आए आर्थिक संकट के चलते विदेशी कर्ज का बोझ काफी कम हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+