UPI पेमेंट को लेकर क्या आप भी हो गए हैं कंफूज्ड, गूगल पर सर्च किए जा रहे इन टॉप 5 सवालों के जवाब यहां जानिए?

UPI Payment: NPCI ने हाल ही में शुरू किए गए इंटरचेंज फीस के बारे में एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि ये फीस ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि PPI ट्रांजेक्शन पर लागू होगी।

UPI Interchange Fee Know 5 Main Questions to Asked after NCPI Circular on UPI Payment Changes Details in Hindi

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने हाल ही में जारी सर्कुलर में बताया है कि 1 अप्रैल 2023 से प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) जैसे वॉलेट्स के जरिए किए गए 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर 1.1 प्रतिशत का इंटरचेंज फीस लगेगा। लेकिन ये इंटरचेंज फीस कस्टमर को नहीं बल्कि मर्चेंट को लगेगा।

सीधे शब्दों में बोला जाए तो NPCI के मुताबिक इस बदलाव का कोई भी असर ग्राहकों पर नहीं पड़ने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद UPI पेमेंट को लेकर लोग कंफूज्ड हो गए हैं। तो ऐसे में हम आपको यूपीआई पेमेंट से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जा रहे सवालों के जवाब बता रहे हैं...?

1. क्या UPI मर्चेंट के लिए फ्री है...?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने सर्कुलर में बताया गया है कि कस्टमरर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शंस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। NPCI ने अपने सर्कुलर में यह भी कहा है कि UPI से मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी PPI फीस लागू हो सकता है।

NPCI के मुताबिक प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए किए गए कुछ UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर 2000 से ज्यादा की रकम पर 1.1 फीसदी तक का इंटरचेंज फीस लगेगा। जो 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।

2. UPI कितना कमीशन लेता है?

बता दें कि UPI किसी भी व्यक्तिगत लेन-देन करने वाले यूजर्स से कोई अतिरिक्त शुल्क या कमीशन नहीं लेता है। NPCI ने अपने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि बैंक खातों से जुड़े UPI ट्रांजेक्शन पर कोई कमीशन या चार्ज नहीं लगने वाला है। यह पहले की तरह ही फ्री है।

3. क्या UPI पेमेंट पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा...?

जी नहीं, एक आम ग्राहक को UPI पेमेंट करने के लिए कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज (surcharge) नहीं देने होंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि NPCI ने साफ-साफ कहा है कि सिर्फ प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी PPI वॉलेट पर शुल्क लेगा। जो सिर्फ मर्चेंट को देना होगा। ग्राहकों के लिए इसपर कोई चार्ज शुल्क देनान नहीं है।

चार्ज सिर्फ और सिर्फ मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगाया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि ये चार्ज बैंक और प्रीपेड वॉलेट के बीच होने वाले पीयर टू पीयर (P2P) और पीयर टू मर्चेंट (P2M) के ट्रांजेक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगने वाला है।

4. UPI में इंटरचेंज फीस क्या है?

इंटरचेंज फीस, ट्रांजेक्शन फीस को कहते हैं। जिसका भुगतान मर्चेंट को तब करना पड़ता है, जब कोई ग्राहक ट्रांजेक्शन करता है।

जैसे, अगर आप (ग्राहक) Phone pay क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर किसी स्टोर पर UPI के जरिए प्रीपेड पेमेंट करते हैं तो , ऐसे में मर्चेंट को इंटरचेंज फीस देना होता है। यहां पर मर्चेंट को Phone pay को इंटरचेंज फीस देना होगा। साफ तौर पर कहें तो इंटरचेंज फीस क्रेडिट कार्ड पर लागू मर्चेंट डिस्काउंट रेट के समान ही है।

5. UPI पेमेंट में PPI का क्या मतलब है?

UPI पमेंट के टर्म में PPI का मतलब, ''प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट '' से है। यह एक तरह का डिजिटल पेमेंट मेथड का तरीका है। फोन पे, अमेजन पे, पेटीएम वॉलेट, गूगल पे ये सभी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट के तहत ही आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+